फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to control crime in bihar cm nitish kumar nalanda district, bjp party leader shot in bihar

Bihar News: अब सीएम नीतीश के गृह जिले में भाजपा के युवा नेता को मारी गोली; पत्नी के साथ जाते समय हमला

Mon, 02 Oct 2023 10:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 02 Oct 2023 10:51 AM IST
सार

रहुई थानेदार नंदन कुमार ने बताया कि जख्मी ने खुद फोन कर बताया कि उसे गोली मार दी गई है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आननफानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Bihar Police failed to control crime in bihar cm nitish kumar nalanda district, bjp party leader shot in bihar
भाजपा नेता की हालत गंभीर है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह जिले नालंदा में अपराधियों ने दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी के नेता को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्तओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द हमलवरों को गिरफ्तार करें। 

विज्ञापन


मामला रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव का है। घायल भाजपा नेता की पहचान थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव निवासी सोनल सिंह (35) के रूप में की गई है। सोनल सिंह भाजपा में रहुई मंडल के महामंत्री के पद पर हैं। गोली सोनल सिंह के पेट में लगी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। रहुई थानेदार नंदन कुमार ने बताया कि जख्मी ने खुद फोन कर बताया कि उसे गोली मार दी गई है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आननफानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक से फर्द ब्यान लेने के प्रयास में जुटी हुई है। गोली क्यों और किसने चलाई है इसका पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


भाजपा महामंत्री बोले- अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस
वहीं भाजपा के नालंदा के जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद ने बताया कि रहुई पुलिस द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके गांव के सोनल सिंह को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है। सूचना मिलने के उपरांत वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे जहां पता चला कि सोनल सिंह अपनी पत्नी के साथ वाइक पर सवार होकर बाढ़ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी हवनपुरा गांव के समीप बाइक सवार दो अपराध कर्मियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लगी है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed