{"_id":"6516e18ff4088cd157000ac7","slug":"bihar-crime-a-gang-broke-the-shutter-and-stole-a-mobile-phone-worth-lakhs-of-rupees-in-bettiah-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेतिया में शटर कटवा गिरोह ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम; दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेतिया में शटर कटवा गिरोह ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम; दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल किए चोरी
Fri, 29 Sep 2023 08:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 29 Sep 2023 08:25 PM IST
सार
बिहार के बेतिया से चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक मोबाइल की दुकान से करीब 15 लाख रुपये कीमत के मोबाइल चोरी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम शटर कटवा गिरोह ने दी है।
विज्ञापन
दुकान पर मौजूद पुलिस और लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में शटर कटवा गिरोह ने शटर तोड़कर 15 लाख रुपये का मोबाइल चोरी कर लिया है। मामला नरकटियागंज का है। जहां नरकटियागंज शहर के बीच बाजार में स्थित सोनी मोबाइल वर्ल्ड नामक दुकान से 15 लाख रुपये की मोबाइल शटर तोड़कर चोरी कर ली गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोनी मोबाइल वर्ल्ड दुकान के मालिक राजेश जायसवाल प्रतिदिन की तरह दुकान को बंद कर गुरुवार रात नौ बजे अपने घर चले गए। जब शुक्रवार सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि उसके दुकान के शटर काटकर दुकान से चार आइफोन सहित महंगे दामों की मोबाइल लगभग 15 लाख रुपये की चोरी कर ली गई है।
विज्ञापन
चोरी के घटना को देख दुकान मालिक राजेश जायसवाल भौचक रह गया, तथा तुरंत इसकी सूचना नरकटियागंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नरकटियागंज पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है की शटर कटवा गिरोह पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन में सबसे ज्यादा सक्रिय है। यहां का गिरोह भारत के कई जगहों पर जाकर शटर काटने का काम करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गश्ती दल पर उठे कई सवाल
पुलिस के गश्ती दल पर सवाल उठना शुरू हो गया है। नरकटियागंज व्यवसाईयों का कहना है कि नरकटियागंज बीच शहर में चोरी होना एक बहुत बड़ी बात है। आखिर पुलिस की गश्ती दल किस एरिया में गस्त कर रही थी, जिसे भनक तक नहीं लगी और चोर असानी से शटर काटकर घटना को अंजाम दे दिए। यह अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल है, जो पुलिस गश्ती दल पर एक सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। वहीं, पुलिस के कार्य शैली को लेकर व्यवसाइयों में आक्रोश भी व्याप्त है। इधर, थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। बहुत ही जल्द शटर कटवा गिरोह का उद्भेदन कर लिया जाएगा, पुलिस लगातार प्रयासरत है।