फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar_court_inter_caste_marriage

बाप ने ठोका बेटे पर 1 करोड़ का मुकदमा

Wed, 22 Jan 2014 12:18 PM IST
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
bihar_court_inter_caste_marriage

बिहार में एक पिता ने अपने बेटे पर मानहानि का मुकदमा इसलिए दायर कर दिया है क्योंकि बेटे ने अपने से 'नीची' जाति की लडकी से विवाह कर लिया था। अदालत ने इस मामले की सुनवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिद्ध नाथ शर्मा पेशे से वकील हैं और उन्होंने अपने बेटे सुशांत जासु पर एक करोड रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने अपने बेटे से यह भी कहा है कि वह उनके 'सरनेम' का इस्तेमाल न करे। सरनेम से किसी की जाति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


इस मामले से पता चलता है कि भारतीय समाज में जाति की जडे कितनी गहरी हैं। वे लोग जो अपनी जाति के बाहर शादी करते हैं, अक्सर अपने परिवार और समुदाय से बाहर कर दिए जाते हैं। सिद्ध नाथ शर्मा ने अपने बेटे सुशांत जासु के खिलाफ इस महीने की शुरुआत में मुकदमा दायर किया था। सुशांत आयकर मामलों का काम देखते हैं और उन्होंने एक बैंक अधिकारी से विवाह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बेटे का फैसला गलत'

bihar_court_inter_caste_marriage

हफ्ते के आखिर में हुई सुनवाई के दौरान पटना के दानापुर कोर्ट ने एडवोकेट शर्मा की दलीलें सुनी। सुनवाई की अगली तारीख 25 जनवरी की तय की गई है। सिद्ध नाथ शर्मा ने अदालत से कहा कि उनके बेटे ने इस महिला के साथ प्यार में पडकर उससे विवाह करने का फैसला ठीक नहीं किया है।

उन्होंने जज त्रिभुवन नाथ से कहा, "जब कोई व्यक्ति पूरी नींद नहीं सोता है, वह बेचैन हो जाता है और फिर वह सही फैसला ले ही नहीं सकता। जैसा कि मेरा बेटा किसी के प्यार में पडकर बेचैन हो गया और सही फैसला नहीं ले सका।" मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील मौजूद नहीं थे और सुशांत जासु ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

सामंती समाज

bihar_court_inter_caste_marriage

सुशांत जासु ने बीबीसी से कहा, "यह एक पारिवारिक मामला है और मैं इस बारे में बात नहीं करूंगा।" इस दंपत्ति ने बीते साल नवंबर में विवाह कर लिया था और वे गुजरात में रह रहे हैं।

इससे पहले सिद्ध नाथ शर्मा ने बीबीसी से कहा, "अपनी जाति से बाहर की लडकी से विवाह करके मेरे बेटे ने न केवल मेरी प्रतिष्ठा धूमिल की है बल्कि 400 सालों से चले आ रहे हमारे खानदान की परंपरा को भी ध्वस्त कर दिया है। अब उसे अपनी गलतियों का हरजाना मुझे चुकाना होगा। उसे बाप के नाम के तौर पर मेरे नाम का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।"

'दूसरा विवाह कर ले बेटा'

bihar_court_inter_caste_marriage

सिद्ध नाथ शर्मा अपने बेटे के बर्ताव से बेहद दुखी थे। उन्होंने कहा, "लोग कहते हैं कि प्यार अंधा होता है लेकिन प्यार किसी को पहले से चले आ रहे प्रेम को खत्म करने की इजाजत नहीं देता है, वो प्यार जो कि उसका हमारे परिवार के अन्य सदस्यों से था।" हालांकि शर्मा जी की पत्नी, तीनों बहनें और परिवार के अन्य सदस्य सुशांत के प्रेम विवाह में शरीक हुए।

इस पर वे कहते हैं कि परिवार के लोगों ने 'भावनात्मक दबाव में आकर' इस विवाह को स्वीकार किया। उनका कहना है कि मेरे बेटे को अपनी पत्नी को 'उसकी सहमति से' तलाक दे देना चाहिए और 'अपनी ही जाति की किसी अन्य लडकी के साथ विवाह करने के लिए तैयार' हो जाना चाहिए।

सामाजिक मुद्दा

bihar_court_inter_caste_marriage

इस मसले पर समाज विज्ञानी श्रीकांत कहते हैं कि बिहार जैसे सामंती ढांचे वाले समाज में जाति एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दा है।

एक और दिलचस्प बात ये भी है कि बिहार सरकार ने अंतरजातीय विवाहों को बढावा देने के लिए 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का एलान कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed