{"_id":"614c543c8ebc3efd17663d12","slug":"bihar-court-awards-lifer-to-14-for-murder-of-journalist-13-years-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्तीपुर: 13 साल पहले हुई थी पत्रकार की हत्या, मामले में अब 14 को मिली उम्रकैद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्तीपुर: 13 साल पहले हुई थी पत्रकार की हत्या, मामले में अब 14 को मिली उम्रकैद
Thu, 23 Sep 2021 03:48 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, समस्तीपुर
पीटीआई, समस्तीपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 23 Sep 2021 03:48 PM IST
सार
हिंदी अखबार से जुड़े विकास रंजन की जमीन विवाद में 25 नवंबर 2008 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
समस्तीपुर मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर में एक अदालत ने 13 साल पहले एक स्थानीय पत्रकार की हत्या के मामले में 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हिंदी दैनिक के लिए काम करने वाले विकास रंजन की 25 नवंबर 2008 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह जिले के रोसेरा उपखंड स्थित अपने दफ्तर से बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन सहाय ने सभी 14 आरोपियों को दोषी ठहराया।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, पत्रकार विकास की हत्या जमीन के विवाद में उनके ही किसी रिश्तेदार ने कराई थी। अदालत ने जिन्हें सजा सुनाई उनमें स्वयंवर यादव भी है जो इस समय लोक जनशक्ति पार्टी का ब्लॉक अध्यक्ष व माहुली पंचायत का मुखिया है।
विज्ञापन
इस मामले में प्रमुख आरोपी कृष्ण कुमार यादव एक अन्य मामले में पहले से ही जेल में हैं। उसने विकास को मारने के लिए गोली चलाई थी।