{"_id":"64904c9856a5c42aa0064556","slug":"bihar-could-see-like-odisha-train-accident-passenger-train-stopped-in-front-of-freight-train-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : एक ही रेलवे ट्रैक पर दो ट्रेनें; पैसेंजर ट्रेन 200 मीटर बढ़कर रुकी तो लोग दंग, सामने खड़ी थी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : एक ही रेलवे ट्रैक पर दो ट्रेनें; पैसेंजर ट्रेन 200 मीटर बढ़कर रुकी तो लोग दंग, सामने खड़ी थी मालगाड़ी
Mon, 19 Jun 2023 06:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 19 Jun 2023 06:09 PM IST
सार
Two trains on a track : बिहार में एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में भीषण भिड़ंत हो सकती थी। करीब 200 मीटर बढ़ने के बाद पैसेंजर ट्रेन रुकी तो लोगों ने देखा कि उसी ट्रैक पर सामने मालगाड़ी खड़ी है। हादसा कैसे बचा और एक ट्रैक पर दोनों ट्रेनें कैसे आईं, यह अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
एक ही रेलवे ट्रैक पर आमने सामने खड़ी हो गई सवारी और मालगाड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में भीषण भिड़ंत हो सकती थी। करीब 200 मीटर बढ़ने के बाद पैसेंजर ट्रेन रुकी तो लोगों ने देखा कि उसी ट्रैक पर सामने मालगाड़ी खड़ी है। हादसा कैसे बचा और एक ट्रैक पर दोनों ट्रेनें कैसे आईं, यह अभी पता नहीं चला है।
ट्रेन में सफ़र कर रहे यात्री ने बताया वह वाकया
भागलपुर में एक बार फिर से आज एक बहुत बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। एक ही रेलवे ट्रैक पर दो रेलगाड़ी आमने सामने खड़ी हो गई। यह घटना
मामला मालदा डिवीजन अंतर्गत भागलपुर जमालपुर रेलखंड का है। घटना के संबंध में ट्रेन में सफर कर रहे यात्री ने अमर उजाला को बताया कि उसे भागलपुर से जमालपुर जाना था। उसने इसके लिए भागलपुर से जमालपुर के लिए डीएमयू पैसेंजर पर बैठा।ट्रेन के खुलने का निर्धारित समय 12:25 था लेकिन ट्रेन 2:40 पर खुली। भागलपुर से खुलने के बाद अपनी निर्धारित ठहराव पर रुकते और खुलते हुए ट्रेन रतनपुर पहुंची और फिर वहां से अगले ठहराव की ओर आगे बढ़ गई। लेकिन ट्रेन के खुलने के साथ ही कुछ ही दूर आगे बढ़कर फिर ट्रेन रुक गई। ट्रेन का इस तरह से बिना ठहराव रुकना सही नहीं लगा इसलिए उस ट्रेन में सफ़र कर रहे यात्री ट्रेन से उतरकर यह देखने लगे कि ट्रेन के रुकने की वजह क्या है। कुछ ही देर में ट्रेन में लोग इस बात पर हल्लागुल्ला करने लगे कि सामने इसी पटरी पर एक मालगाड़ी खड़ी है। यह सुनकर लोग परेशां हो गए लेकिन करीब 15 मिनट में मालगाड़ी पीछे की ओर चलती हुई उस पटरी से अलग हो गई और फिर डीएमयू पैसेंजर ट्रेन अपने अगले गंतव्य की ओर निकल गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उस ट्रेन में सफ़र कर रहे यात्री ने कहा कि मेरा साउंड का बिजनेस है और मैं इसी सिलसिले में अक्सर जमालपुर से भागलपुर आता जाता रहता हूं।उन्होंने बताया कि मैं उस दिन जमालपुर 4:50 में पहुंचा था।
क्या कहते हैं पदाधिकारी
इस संबंध में अमर उजाला ने मालदा डिवीजन के डीआरएम से बात करने की कोशिश की। इस क्रम में पीआरए रूपा मंडल ने कहा कि कभी कभी एक ट्रैक पर दो गाड़ियां आ जाती हैं, इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने कमर्शियल कंट्रोल ऑफिस में जानकारी ली लेकिन ऐसा होने की कोई जानकारी नहीं है।