फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Complaint filed against Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin in Bihar's Muzaffarpur court

Bihar : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर बिहार में परिवाद दायर, 18 मार्च को मुजफ्फरपुर कोर्ट में होगी सुनवाई

Sat, 04 Mar 2023 09:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 04 Mar 2023 09:40 PM IST
सार

तमिलनाडु विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर बिहार में परिवाद दायर हुआ है। यह परिवार मुजफ्फरपुर कोर्ट में दायर करवाई गई है। शनिवार को जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कोर्ट में यह परिवाद दायर किया।

विज्ञापन
Bihar: Complaint filed against Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin in Bihar's Muzaffarpur court
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर बिहार में परिवार दायर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर बिहार में परिवाद दायर हो गया है। यह परिवार मुजफ्फरपुर कोर्ट में दायर करवाई गई है। शनिवार को जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कोर्ट में यह परिवाद दायर किया।

विज्ञापन


बिहारी मजदूरों में दहशत का है माहौल
इस मामले में जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश ने बताया कि "बिहार से मजदूरी करने गए युवकों के साथ भाषाई आधार पर भेदभाव की जा रही है। उनके साथ मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। अफवाहों की वजह से  इस कारण से प्रवासी मजदूरों में दहशत का माहौल है। जमुई के युवक की तमिलनाडु में हत्या सर्वविदित है।
विज्ञापन


हिंदी भाषी लोगों को निशाना बनाया जा रहा
परिवाद दायर करने के बाद वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि "तमिलनाडु में काम ना मिलने के कारण तमिल के लोग हिंदी भाषी लोगों को निशाना बनाते हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। मारपीट करते हैं जो कि गलत है। हम लोग एकता अखंडता की बात करते हैं। लेकिन अपने ही देश में इस तरह का व्यवहार कई तरह के सवाल खड़े करता है। इस मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन दोषी हैं। इसको लेकर हम लोगों ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। माननीय न्यायालय से भी अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और उचित कानूनी कार्रवाई करें। ताकि प्रवासी मजदूरों के साथ इस तरह से अपने ही देश में दुर्व्यवहार ना हो और वह दहशत के माहौल में ना जी पाए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed