फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish Kumar worshiped Lord Chitragupta in the temples of Patna; Best wishes for the people of state

Bihar News: मंच पर इनके पैर छूने के लिए झुके सीएम नीतीश कुमार, भाजपा नेता भी रह गए अचंभित; पढ़ें पूरी खबर

Sun, 03 Nov 2024 05:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 03 Nov 2024 05:55 PM IST
सार

Chitragupta Puja : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी के नौजर घाट, दीवान मुहल्ला स्थित चित्रगुप्त आदि मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar worshiped Lord Chitragupta in the temples of Patna; Best wishes for the people of state
सीएम नीतीश कुमार पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पैर छूने के लिए झुकते दिखे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री का गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने पटना सिटी के नौजर घाट, दीवान मुहल्ला स्थित चित्रगुप्त आदि मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।

विज्ञापन


पैर छूने के लिए झुकते दिख रहे हैं
पटना सिटी में चित्रगुप्त पूजा के दौरान मंच से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें सीएम नीतीश कुमार पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरीय नेता आरके सिन्हा के पैर छूने के लिए झुकते दिख रहे हैं। दरअसल, पटना सिटी के नौजर घाट पर भी चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मंच पर पूर्व सांसद आरके सिन्हा संबोधन दे रहे थे। इसी सीएम नीतीश कुमार वहां आए और आरके सिन्हा के पैर छूने के लिए झुके। कुछ पल के लिए पूर्व सांसद भी अंचभित रह गए।  लेकिन तुरंत ही पूर्व सांसद ने उन्हें गले लगाने के लिए हाथ बढ़ाया। फिर दोनों नेताओं ने दोनों हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिनंदन किया। लिया।

विज्ञापन

Bihar: CM Nitish Kumar worshiped Lord Chitragupta in the temples of Patna; Best wishes for the people of state
सीएम नीतीश कुमार ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद आरके सिन्हा उन्हें धन्यवाद दे रहे थे
अब यह वीडियो तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर नौजर घाट स्थित भगवान चित्रगुप्त की मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य करवाया गया। इसके लिए ही पूर्व सांसद आरके सिन्हा उन्हें धन्यवाद दे रहे थे। इसी दौरान ऐसा हुआ।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed