Bihar News : सीएम नीतीश ने अब गर्भ रोकने का बता दिया फॉर्मूला; विधानसभा में कही उनकी बात लिखी नहीं जा सकती
Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी धरती के खत्म होने की बात करते हैं, कभी मंत्री का सिर टकरा देते हैं, कभी मंत्री के सिर पर श्रद्धांजलि सभा का फूल डाल देते हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने गर्भ रोकने को लेकर ऐसी बात की है, जिसे छापा नहीं जा सकता।
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले अपने मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के सिर पर श्रद्धांजलि सभा का फूल डालने के लिए चर्चा में थे। इसके पहले उन्होंने डॉ. चौधरी का सिर एक पत्रकार से टकरा दिया था। उसके पहले नीतीश ने एक बार धरती के खत्म होने की बात भी की थी। नीतीश ऐसे नहीं थे, लेकिन ऐसा व्यवहार और ऐसी बात अब ज्यादा आ रही हैं। इन्हीं बातों के आधार पर उनके पुराने साथी और पूर्व सांसद अरुण कुमार ने आरोप लगाया था कि जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सीएम नीतीश को गलत दवा दे रहे हैं कि मेमोरी लॉस हो। लेकिन, मंगलवार को कुछ ऐसा बोल गए नीतीश कुमार कि उसे छापा ही नहीं जा सकता। उन्हें बताना था कि लड़कियों की शिक्षा के कारण बिहार में जन्म-दर नियंत्रित हो रहा है, लेकिन उन्होंने बिहार विधानसभा में इसकी पूरी शारीरिक प्रक्रिया बता दी।
प्रजनन रोकने में शिक्षा का फायदा बताया
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.