फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish in Purnia today; Will review the construction of airport, Kazha Kothi Park

Bihar: सीएम नीतीश आज पूर्णिया में; एयरपोर्ट के निर्माण की समीक्षा की, इस बड़े पार्क में जाकर दी सौगात

Sat, 24 Aug 2024 02:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 24 Aug 2024 02:33 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें दिल्ली और पटना के एएआई के अधिकारियों के अलावा स्थानीय अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद, सीएम काझा कोठी पार्क गए। पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिल्ली और पटना के एएआई के अधिकारियों के अलावा स्थानीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद, सीएम काझा कोठी पार्क जाएंगे।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish in Purnia today; Will review the construction of airport, Kazha Kothi Park
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्णिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और काझा कोठी पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना हवाई अड्डा से उड़ान भरकर चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में दिल्ली और पटना के एएआई के अधिकारियों के अलावा स्थानीय अधिकारी भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


सड़क मार्ग होते हुए काझा कोठी पार्क पहुंचे सीएम नीतीश
इसके बाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परोरा स्थित हेलीपैड से सड़क मार्ग होते हुए काझा कोठी पार्क पहुंचे। वहां उन्होंने बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया और पार्क के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया। करीब 20 मिनट काझा कोठी पार्क में रुकने के दौरान, उन्होंने पार्क की समृद्धि और पर्यटन की संभावनाओं को देखा और आला अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के विकास कार्यों में और अधिक तेजी लाकर इसे यथा शीघ्र पूर्ण कराएं। इस एयरपोर्ट के फंक्शनल हो जाने से आस-पास के दो-तीन प्रमंडल के लोगों को काफी सुविधा होगी। हवाई सफर के लिए लोगों को बागडोगरा नहीं जाना पड़ेगा। लोग यहीं से आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा तक यात्रियों के सुचारू आवागमन हेतु बेहतर सड़क-संपर्कता सुनिश्चत होनी चाहिए। यहां लोगों के बैठने एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। हम बराबर यहां आते रहे हैं और यहीं से आस-पास के इलाकों में लोगों से मिलने एवं विकास कार्यों को देखने का काम करते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक से पूर्व चूनापुर हवाई अड्डे का एरियल सर्वे किया।

विज्ञापन

Bihar: CM Nitish in Purnia today; Will review the construction of airport, Kazha Kothi Park
पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए समीक्षा बैठक करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया
मुख्यमंत्री ने काझा कोठी प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभुकों को चेक एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने काझा कोठी के प्रांगण में पौधा रोपण किया। स्थानीय जन प्रतिनिधिओं एवं नेताओं ने मुख्यमंत्री को मखाना की बड़ी माला एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।  मुख्यमंत्री ने काझा कोठी के जीर्णोद्धार कार्य एवं काझा कोठी झील का मुआयना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 19.20 करोड़ रूपये की लागत से पूर्णिया में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन रूपौली, मॉडल थाना भवन चंपा नगर एवं क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन तथा 25.93 करोड़ रुपये की लागत से पूर्णिया जिला में निर्मित होनेवाले 4 थाना भवनों का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास भी किया।
 

Bihar: CM Nitish in Purnia today; Will review the construction of airport, Kazha Kothi Park
निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पूर्णिया के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं
बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह ने पूर्णिया के चूनापुर सैन्य हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्णिया के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस दौरे के सकारात्मक परिणाम जल्द ही दिखाई देंगे। इसके अलावा, पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण शीघ्र ही शुरू होने वाला है, जो पूर्णिया के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 

दौरा को लेकर लोगों में काफी उत्साह था
सुरक्षा की दृष्टि से मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूर्णिया में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया था। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। सीएम नीतीश कुमार के पूर्णिया दौरा को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने मुख्यमंत्री के दौरे को एक महत्वपूर्ण अवसर बताया और कहा कि इससे पूर्णिया के विकास में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed