फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar children death

11 हजार वोल्ट के तारों ने ली छह बच्चों की जान

Fri, 31 Jan 2014 11:32 AM IST
मनीष शांडिल्य/पटना से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
मनीष शांडिल्य/पटना से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए Updated Fri, 31 Jan 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
bihar children death

बिहार के जमुई ज़िले में बिजली के 11,000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से छह बच्चों की मौत हो गई है जिनमें चार लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं।

विज्ञापन


यह हादसा गुरुवार दोपहर तब हुआ जब ज़िले के सोनो प्रखंड के नैयाडीह पंचायत के चंद्रा गांव के ये बच्चे अपने घरों से मक़तब जा रहे थे। सभी बच्चे मुस्लिम समुदाय से हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि यह बच्चे मध्यान्ह भोजन के बाद बर्तन रखने मक़तब से अपने घर गए थे और जब घर से लौट रहे थे तभी एक खेत में बिजली के तार की चपेट में आने की वजह से मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट जांच

घटना के संबंध में जमुई के ज़िलाधिकारी शशिकांत तिवारी ने बताया कि देर रात सभी शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि काम में लापरवाही बरतने के आरोप में बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

स्थानीय पत्रकार पंकज कुमार सिंह के अनुसार, इलाके में बिजली के खंभों के बीच दूरी ज्यादा है और उनके बीच तार ख़तरनाक ढंग से झूलते रहते हैं।

कुछ महीने पहले भी एक व्यक्ति की मौत इन तारों की चपेट में आने से हुई थी। साथ ही कई मवेशी भी इसी तरह मारे जा चुके हैं।

इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने बिजली के तारों को ठीक करने के लिए आवेदन दिया था।

ज़िला प्रशासन की ओर से मृतक बच्चों के परिजनों को कल्याण विभाग की पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस-बीस हज़ार रूपए और दक्षिण बिहार बिजली कंपनी की ओर से दो-दो लाख रुपए बतौर मुआवज़ा दिया जाएगा।

पीड़ित परिवारों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत भी पंद्रह-पंद्रह सौ रुपए तत्काल दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed