Bihar News : नदी में डूब गया आठ साल का मासूम, बड़े भाई के साथ नहाने गया था; तेज बहाव के कारण दोनों डूबने लगे
फतुहा थाना प्रभारी रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि एक बच्चे के डूबने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है। बच्चे की खोज की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना के बाद इलाके में हर काम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस एसडीआरएफ की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चल रही है। स्थानीय गोताखोर भी मासूम बच्चे की तलाश कर रहे हैं। लेकिन, अब तक बच्चे का पता नहीं चल पाया है। फतुहा थाना प्रभारी रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि एक बच्चे के डूबने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है। बच्चे की खोज की जा रही है।
बताया जा रहा है कि फतुहा के अरियाग टोला धोवा नदी में दो भाई स्नान करने पहुंचे थे। स्नान करने के दौरान छोटा भाई पीयूष कुमार (9) नदी के पानी में डूबने लगा। अपने छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई आयुष कुमार (11) ने भी नदी में छलांग लगा दी। फिर, दोनों भाई नदी में डूबने लगे। नदी में डूब रहे बच्चे पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोग पहुंच गए। नदी में डूब रहे बड़े भाई आयुष कुमार को लोगों ने बचा लिया जबकि छोटा भाई पीयूष कुमार नदी के गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीण ने उसे ढूंढने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन घंटे प्रयास के बावजूद भी नदी में उसका कोई सुराग नहीं मिला। समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थी।