फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Chances of rain in 19 districts on Dhanteras, Purva wind brought pink cold; Know the weather condition

Bihar Weather News: धनतेरस पर इन 19 जिलों में बारिश के आसार, पुरवा हवा ने लाई गुलाबी ठंड; जानिए मौसम का हाल

Tue, 29 Oct 2024 10:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Oct 2024 10:59 AM IST
सार

Bihar News: मौसम विभाग ने धनतेरस पर कुछ जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। दक्षिण बिहार के कई जिलों में आसमान में बादल छाए हैं। पटना में भी धूप छांव का खेल जारी है। 

विज्ञापन
Bihar: Chances of rain in 19 districts on Dhanteras, Purva wind brought pink cold; Know the weather condition
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार में पुरवा हवा से लोगों को गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज धनतेरस पर कुछ जिलों में लोगों के उत्साह पर खलल डाल सकती है। मौसम विभाग में करीब 19 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। दक्षिण बिहार के कई जिलों में आसमान में बादल छाए हैं। पटना में भी सुबह से धूप छांव का खेल जारी है।

विज्ञापन


आज से तापमान में गिरावट आएगी
मौसम विभाग की मानें तो आज से तापमान में गिरावट आएगी। नवंबर माह में ठंड महसूस होने लगेगी। दिसंबर में तापमान में काफी गिरावट आएगी। गांव में तो लोगों को गुलाबी ठंड महसूस होने लगेगी। आज के मौसम की बात करें तो कोसी, सीमांचल, अंग, मगध, पाटलिपुत्र क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश के आासार हैं।
विज्ञापन


इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद,  सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया जिलों के एक या दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि लोगों से अपील है कि वह सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द पक्के मकान में शरण लें। बिजली के खंभों और पेड़ से दूर चले जाएं। किसान अपने खेतों में न जाएं एवं में मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed