Caste politics : जाति आधारित जन-गणना के बीच राजद के पूर्व विधायक बोले- DNA जांच बता रहा कि ब्राह्मण भारतीय नही
डॉ चन्द्रशेखर के बाद अब RJD नेता यदुवंश कुमार यादव ने विवादित बयान दिया है। कहा- ब्राह्मणों को यहां से भी भगाना होगा। इसके जवाब में भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि भगाने की जरुरत ब्राह्मण को नहीं, ऐसे लोगों को है जो समाज में द्वेष फैलाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरजेडी के पूर्व विधायक ने कहा -ब्राह्मण भारत देश के नहीं
पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव अनुमंडल मुख्यालय निर्मली नगर भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक भी ब्राह्मण भारत देश के नहीं हैं। इनके डीएनए की जांच से यह खुलासा हुआ है।ये सभी रूस और अन्य देश से आये हैं। इन्हें वहां से भगाया गया तब ये सभी भारत आ गए। इन सबों के द्वारा ही हम सभी को बांटने और आपस में झगड़ा लड़ाई कराने का काम किया जा रहा है। ये लोग हम सबों के बीच फूट डालने का काम करते हैं। अब इन्हें हमे भी यहां से भगाना होगा।
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने किया पलटवार
पिपरा के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि भी महागठबंधन के नेताओं में होड़ लगी है कि कौन सबसे ज्यादा विवादित बयान दे सकता है। इसी के तहत यह बयान दिया गया है। लगता है कि इनकी (पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव) मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जो भी लोग इस तरह का बयान देते हैं, उनका मानसिक स्थिति बिगड़ जाता है वही ऐसा बोल सकते हैं कि ब्राह्मण बाहर से आये हैं।
मनोज झा जी ओर संजय झा जी से पूछना चाहिए
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि राजद के नेताओं को अपने सलाहकार मनोज झा जी से पूछना चाहिए कि वह कहां से आए हैं, मनोज झा जी ओर संजय झा जी ही इसे ठीक से उनलोगों को बता सकते है। नीरज बबलू ने कहा कि ब्राह्मण हमारे देश के निवासी हैं, ब्राह्मण हमें संस्कार सिखाते हैं और राजद नेता उन्हें भगाने की बात करते हैं। जरूरत है इन लोगों को बाहर निकालने की जो समाज में द्वेष फैलाते हैं। मुझे लगता है कि कहीं न कहीं ऐसे लोगों को ही बाहर भेजना पड़ेगा।