फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Cabinet Minister Madan Sahni asked India alliance to declare Nitish Kumar pm candidate against pm modi

INDIA Alliance: बिहार के मंत्री बोले- नीतीश कुमार संयोजक की जिम्मेदारी निभा चुके, पीएम कैंडिडेट घोषित किया जाए

Thu, 04 Jan 2024 04:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 04 Jan 2024 04:23 PM IST
सार

अब बिहार सरकार के मंत्री और जनता दल यूनाईटेड के वरीय नेता मदन सहनी ने इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सबसे अनुभवी हैं। बिहार के विकास का असर दूसरे राज्यों में भी दिख रहा है।

विज्ञापन
Bihar Cabinet Minister Madan Sahni asked India alliance to declare Nitish Kumar pm candidate against pm modi
बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया गठबंधन के संयोजक पद को लेकर बिहार में सियासत जारी है। अब बिहार सरकार के मंत्री और जनता दल यूनाईटेड के वरीय नेता मदन सहनी ने इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सबसे अनुभवी हैं। बिहार के विकास का असर दूसरे राज्यों में भी दिख रहा है। सीएम नीतीश कुमार की लोकप्रियता बिहार ही नहीं पूरे देश में हैं। इसलिए उन्हें संयोजक नहीं प्रधानमंत्री का चेहरा बनाया जाना चाहिए। इंडिया गठबंधन की ओर से उन्हें पीएम उम्मीदवार घोषित किया जाए। 
विज्ञापन


संयोजक नहीं उन्हें पीएम का चेहरा बनाना चाहिए
मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी पहले कई बार कह चुके हैं उन्हें किसी तरह का पद नहीं चाहिए। वह बस देश हित में काम करते रहना चाहते हैं। लेकिन, हमलोग मानते हैं बिहार में जितना उन्होंने काम किया है। उनके किए गए कार्य की अन्य राज्यों में भी चर्चा है। चाहे वह जन जीवन हरियाली हो या जातीय गणना का कार्य, या फिर हर घर नल का जल योजना हो। इन सभी की चर्चा अन्य राज्यों में है। हमलोग मानते हैं कि सीएम नीतीश कुमार गठबंधन में सबसे योग्य और अनुभवी नेता हैं। इसलिए संयोजक नहीं उन्हें पीएम का चेहरा बनाना चाहिए। 
विज्ञापन


संयोजक का काम तो पहले ही कर चुके हैं
मंत्री मदन सहनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का काम भी जल्द हो जाएगा। इसके लिए काम चल रहा है। वहीं संयोजक बनाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार तो संयोजक का काम तो पहले ही कर चुके हैं। उन्होंने तो सभी दलों को एकजुट किया। अरुणाचल प्रदेश पर उम्मीदवार उतारने के सवाल पर कहा कि जहां लगता है कि हमारे उम्मीदवार को लड़ना चाहिए वहां हमलोग उम्मीदवार उतार रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed