फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar By-Election: Candidates of political parties from Belaganj and Imamganj will fill nomination forms today

Bihar By-Election: बेलागंज और इमामगंज से इन पार्टियों के उम्मीदवार ने भरा अपना नामांकन पर्चा, पढ़िए पूरी खबर

Thu, 24 Oct 2024 11:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 24 Oct 2024 11:16 AM IST
सार

Bihar News: बेलागंज विधानसभा से किसान संघर्ष समिति के मंजय कुमार, समाजवादी लोक परिषद के मुन्ना कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के जितेंद्र यादव और राष्ट्रीय जनतांत्रिक मोर्चा के अभिषेक कुमार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है।

विज्ञापन
Bihar By-Election: Candidates of political parties from Belaganj and Imamganj will fill nomination forms today
विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेलागंज सीट इमामगंज विधानसभा विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को राजद, जदयू और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। बेलागंज विधानसभा सीट राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। वहीं इमामगंज विधानसभा सीट से दीपा मांझी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इधर, बेलागंज सीट से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी, और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी मो. अमजद आज नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। वहीं इमामगंज विधानसभा सीट से हम पार्टी के प्रत्याशी दीपा मांझी और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. जितेन्द्र पासवान नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। वहीं प्रमुख पार्टियों की उम्मीदवारों के नामांकन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन

 

Bihar By-Election: Candidates of political parties from Belaganj and Imamganj will fill nomination forms today
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को छह लोगों ने किया नामांकन 
बेलागंज और इमामगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को कुल 06 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।  इमामगंज से दो और बेलागंज से चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इससे पहले मंगलवार को बेलागंज से एक उम्मीदवार ने नामांकन का पर्चा भरा था।

बेलागंज से कुल 20 एनआर कटे हैं
बुधवार को इमामगंज विधानसभा के लिए सभी स्वाधीनता पार्टी से नीलम कुमारी और पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से प्रभात निरंजन ने नामांकन किया। वहीं बेलागंज विधानसभा से किसान संघर्ष समिति के मंजय कुमार, समाजवादी लोक परिषद के मुन्ना कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के जितेंद्र यादव और राष्ट्रीय जनतांत्रिक मोर्चा के अभिषेक कुमार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इससे पूर्व मंगलवार को बेलागंज विधानसभा सीट से मात्र एक उम्मीदवार द नेशनल रोड मैप पार्टी ऑफ इंडिया के तबरेज आलम में पर्चा भरा था। इमामगंज विधानसभा से राजद प्रत्याशी रौशन मांझी 25 अक्टूबर को अपना नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed