Bihar News : घर पर चढ़कर ब्वॉयफ्रेंड ने 4 पर फेंका एसिड; गर्लफ्रेंड ने उन्हें नहीं छोड़ा इसलिए दिखाया गुस्सा
शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर पर चढ़कर एसिड अटैक कर दिया। इसमें दंपती और उसके दो बच्चे झुलस गए। यह सब उसने केवल इसलिए किया क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसके पास नहीं आ रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी चम्पारण में सनकी बॉयफ्रेंड ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर पर चढ़कर एसिड अटैक कर दिया। इसमें दंपती और उसके दो बच्चे झुलस गए। इतना ही नहीं सनकी ने घर को बाहर से लॉक भी कर दिया ताकि कोई इलाज करवाने बाहर नहीं आ सके। यह सब उसने केवल इसलिए किया क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसके पास नहीं आ रही थी। पहले उसने दबाव बनाया लेकिन जब महिला नहीं मानी तो एसिड अटैक दिया। हालांकि, दंपती के पड़ोसी सही समय पर वहां पहुंच गए और चारों को अस्पताल में भर्ती करवाया। चारों का इलाज SKMCH के बर्न वार्ड में चल रहा है।
शादी करने का दबाव बनाने लगा था बॉयफ्रेंड
पूर्वी चम्पारण ज़िले के पिपरा क्षेत्र की है। पहले चारों को मोतिहारी सदर अस्पातल में भर्ती करवाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए SKMCH भेज दिया गया। इनकी पहचान SKMCH में इलाजरज महिला ने कहा कि आरोपी महेश भगत नलजल योजना की ठेकेदारी करता है। उसका पति महेश भगत के साथ काम करता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। इसके बाद उसपर शादी करने का दबाव बनाने लगा। वह अपने साथ सबको छोड़कर चलने का दबाब बनाने लगा। इसका मैंने विरोध किया।
एसिड से पति,और दो बच्चे झुलस गए
महिला ने बताया कि रविवार देर रात वह अपने दो बच्चों और पति के साथ सोई हुई थी। घर के ऊपर एस्बेस्टस रखा हुआ था। अचानक उसका प्रेमी महेश भगत घर के ऊपर चढ़ा और एस्बेस्टस को थोड़ा सा हटाकर तेजाब डाल दिया। इससे वो खुद उसका पति,और दो बच्चे झुलस गए। इतना ही नहीं जाते जाते आशिक ने तेजाब हमले के बाद घर की कुंडली बाहर से लगा दी। इससे घर से कोई बाहर न निकल सके। हालांकि चीख-पुकार मचने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घर खोलकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां से सभी चारों घायलों को मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। मामले में मोतिहारी SP कांतेश मिश्रा ने बताया कि एसिड अटैक प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।