{"_id":"616ef009187b0e626961b703","slug":"bihar-bodies-of-two-youths-victims-of-target-killing-in-kulgam-were-brought-to-patna-bjp-leaders-paid-tribute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कुलगाम में टारगेट किलिंग के शिकार दो युवकों के शव पटना लाए गए, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: कुलगाम में टारगेट किलिंग के शिकार दो युवकों के शव पटना लाए गए, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Tue, 19 Oct 2021 10:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:32 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर प्रशासन मृतकों के आश्रितों को 11-11 लाख रुपये और बिहार सरकार तीन-तीन लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन
बिहार के दो युवकों के शव मंगलवार को पटना लाए गए।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 17 अक्तूबर को टारगेट किलिंग के शिकार हुए बिहार के दो युवकों के शव मंगलवार को पटना लाए गए। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुशील मोदी और मौजूदा डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
आतंकियों ने कुलगाम में बिहार के राजा ऋषि देव और जोगिंदर ऋषि देव की गोली मार कर हत्या कर दी थी। दोनों के शव 19 अक्तूबर को विमान से पटना लाए गए। उपमुख्यमंत्री प्रसाद ने इस मौके पर कहा, 'यह हिंदू या मुस्लिम का मामला नहीं है। आतंकवादियों का मकसद क्षेत्र में भय पैदा करना है।' राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों को 11-11 लाख रुपये और बिहार सरकार तीन-तीन लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन
पटना से अररिया ले जाए गए शव
एयरपोर्ट से दोनों के शव एंबुलेंस से अररिया ले जाए गए। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि आतंकी बिहारी नहीं बल्कि मजदूरों, हिंदुओं, सिखों और गैर-कश्मीरी लोगों को टारगेट कर रहे हैं। एनआईए ने पूरे मामले को अपने हाथ में ले लिया है। अभी तक ऑपरेशन में 13 आतंकियों को मार गिराया गया है और आगे भी सुरक्षा एजेंसी अपने काम में सफलता हासिल करेगी।
विज्ञापन
विधायक की मांग, मुफ्त में दी जाए एके-47
वहीं, बिहार के लोगों की कश्मीर में हत्या पर भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने इसे कायराना हरकत बताते हुए कहा कि पाकिस्तान गरीबों को मार रहा है। विधायक ने केंद्र सरकार से कार्रवाई करने की मांग की और सुरक्षा देने की मांग की, ताकि वहां से बिहार के लोगों का पलायन न हो।
साथ ही विधायक ने कहा कि एक जगह रोजगार की व्यवस्था की जाए जहां सुरक्षा भी हो। विधायक ने यह भी कहा कि बाहर से आए लोगों को संविधान में संसोधन कर सरकार हथियार का लाइसेंस दे जिससे वो आतंकियों से अपनी रक्षा कर सकें। विधायक ज्ञानू ने यहां तक कह दिया कि बिहारियों को मुफ्त में एके-47 दें जिससे वो वो खुद अपनी सुरक्षा कर सकें।