फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board Scrutiny date after Bihar board result scrutiny online application process Matric Result

Bihar Board Result: मैट्रिक परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं? आठ दिनों में स्क्रूटनी के लिए कर सकते हैं आवेदन

Sat, 29 Mar 2025 01:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 29 Mar 2025 01:33 PM IST
सार

BSEB Bihar Board 10th Result : बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 1558077 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा दिया था। इसमें से 1279294 छात्रों ने परीक्षा पास किया। वहीं 278783 बच्चे फेल हो गए। इस बार प्रथम श्रेणी से पास करने वालों में 470845 बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन
Bihar Board Scrutiny date after Bihar board result scrutiny online application process Matric Result
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार 278783 बच्चे फेल हो गए। बिहार बोर्ड ने इन बच्चों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप अपने परिणाम से असंतुष्ट है तो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल और स्क्रुटनी  की तारीख जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि  अगर कोई परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट है तो वह 4 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इन्हीं 2 तारीख के बीच, यानी 4 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 के बीच मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकेगा।
विज्ञापन


चार अप्रैल से स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करें
  • स्क्रूटनी के लिए आवेदन अवधि: 04 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक
  • ऑनलाइन आवेदन: बिहार बोर्ड ने कहा कि छात्र अपने संबंधित विषय की उत्तरपुस्तिका के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस तारीख से भर सकते हैं कम्पार्टमेंटल परीक्षा का फॉर्म
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि मैट्रिक विशेष परीक्षा, 2025 एवं मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2025 के लिए भी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 04 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक चलेगी। उन्होंने कहा कि समिति का लक्ष्य है कि इन परीक्षाओं का परीक्षाफल 31 मई, 2025 तक जारी किया जाए, ताकि विद्यार्थियों का एक वर्ष खराब न हो और वे इसी सत्र में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए शिक्षण संस्थानों में नामांकन ले सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मैट्रिक परीक्षा में 82 प्रतिशत छात्र सफल हुए
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा में 12 लाख 79 हजार 294 छात्रों ने परीक्षा पास की। यानी कुल 82 प्रतिशत छात्र सफल हुए है। परीक्षा में पहले स्थान पर तीन बच्चे शामिल हैं। इसमें समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, पश्विम चंपारण की अंशु कुमारी, और रंजन वर्मा शामिल हैं। तीनों को 489 (97.80 प्रतिशत) अंक मिले हैं।आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed