फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board sarkari result bihar news, bihar board 10th result bihar toppers, BSEB Result 2024, Metric Result

Bihar Board Result : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में इस बार 82.91 प्रतिशत पास; देखें, 10वीं का बिहार टॉपर कौन

Sun, 31 Mar 2024 01:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 31 Mar 2024 01:50 PM IST
सार

Bihar 10th Result : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2024 की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने मैट्रिक रिजल्ट जारी करने के साथ बताया कि इस बार किन जिलों ने टॉपर दिए हैं। मैट्रिक में इस बार 82.91 प्रतिशत पास हुए।

विज्ञापन
Bihar Board sarkari result bihar news, bihar board 10th result bihar toppers, BSEB Result 2024, Metric Result
मैट्रिक टॉपर शिवांकर, आदर्श और साजिया परवीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रविवार को दोपहर डेढ़ बजे मैट्रिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी किया। उन्होंने बताया कि पूरे देश में इस बार भी सबसे पहले बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया। इस बार परीक्षा में शामिल हुए 16.91 परीक्षार्थियों में से 13 लाख 79 हजार 542 छात्र पास हुए। इसमें 6.99 लाख छात्राएं हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस बार कुल रिजल्ट 82.99 प्रतिशत रहा। बिहार बोर्ड ने इस बार अधिकतम प्राप्तांक वाले शीर्ष पांच की सूची बनाकर जारी की है। इसमें 489 नंबर हासिल कर पूर्णिया के जिला स्कूल के छात्र शिवांकु कुमार स्टेट टॉपर बने हैं। इन्हें लैपटॉप के साथ एक लाख रुपये की नगद राशि दी जाएगी। वहीं दूसरे स्थान पर वी हाई स्कूल मोबाजितपुर नॉर्थ समस्तीपुर के आदर्श कुमार रहे। इन्हें 488 नंबर मिले। इन्हें लैपटॉप के साथ 75 हजार रुपये की नगद राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप टेन में 51 स्टूडेंट, समस्तीपुर के आदर्श दूसरे स्थान पर
बिहार बोर्ड ने जो रिजल्ट जारी किया है, उसमें टॉप टेन में 51 स्टूडेंट शामिल हैं। 'अमर उजाला' में जैसा बताया था कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय का भी इस बार टॉपर होगा, रिजल्ट वही आया है। तीसरे स्थान पर चार परीक्षार्थी रहे हैं। इनमें सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के आदित्य कुमार न्यू अपग्रेडेड हाई स्कूल सिद्धपुर शाही लदनिया मधुबनी के सुमन कुमार पूर्वे, उच्च माध्यमिक विद्यालय हस्सेपुर एकमा सरण की पलक कुमारी और एसएमटी हाई स्कूल वैशाली की साजिया परवीन का नाम है।
 

Bihar Board sarkari result bihar news, bihar board 10th result bihar toppers, BSEB Result 2024, Metric Result
Bihar Board 10th 2024 Toppers - फोटो : Amar ujala

साढ़े चार लाख से अधिक छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन में सफलता पाई
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस बार 10वीं की परीक्षा में चार लाख 52 हजार 302 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन में सफलता पाई है। वहीं पांच लाख 24 हजार 965 छात्र सेकेंड डिवीजन में पास हुए। वहीं तीन लाख 80 हजार 732 छात्रों ने थर्ड डिवीजन में पास हुए। 
 
शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार आई है, आईटी टूल्स विकसित किए गए
आनंद किशोर ने कहा कि विगत वर्षों में शिक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव आया है। शिक्षकों की बड़े पैमाने में नियुक्ति से शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार आई है। पिछले कई वर्षों से कई नए सॉफ्टवेयर और आईटी टूल्स बिहार बोर्ड द्वारा विकसित किए गए हैं। टॉपर वैरिफिकेशन में इन एडवांस तकनीक का उपयोग किया जाता है। ताकि टॉपर्स के चयन में किसी तरह की कोई गलती न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed