फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board Matric Result: State Topper Shivankar Kumar Interview; NDA, BSEB, 10th Board Topper, Purnia

Bihar Board Topper : देश सेवा करना चाहते हैं मैट्रिक रिजल्ट में नंबर वन बने शिवांकर, बताया सफलता का मूलमंत्र

Sun, 31 Mar 2024 03:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 31 Mar 2024 03:13 PM IST
सार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) ने मैट्रिक रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार पूर्णिया के लाल ने शिवांकर कुमार ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। यहां देखें परीक्षा परिणाम... 

विज्ञापन
Bihar Board Matric Result: State Topper Shivankar Kumar Interview; NDA, BSEB, 10th Board Topper, Purnia
टॉपर शिवांकर कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार पूर्णिया के बेटे शिवांकर कुमार ने बाजी मारी है। वह बिहार बोर्ड के टॉपर बने हैं। उनके घर में बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। 'अमर उजाला' से बातचीत करने हुए कहा कि मुझे विश्वास था कि मेरा रिजल्ट बेहतर होगा। टॉपर बनकर काफी खुशी मिल रही है। मेरी सफलता में माता-पिता के साथ स्कूल और कोचिंग के शिक्षकों का योगदान रहा। शिवांकर के पिता संजय विश्वास प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आगे चलकर देश सेवा करना चाहता हूं
शिवांकर कुमार ने कहा कि तैयारी में शिक्षकों और परिवार को काफी साथ मिला। कितने घंटे पढाई करते थे? इस सवाल पर कहा कि मेरे लिए समय कभी मायने नहीं रखा। शिक्षक जैसा कहते और जो होम वर्क देते, उसे मैं समय पर पूरा करता। सिलेबस को सही समय पर खत्म करना पहली प्राथमिकता थी। इसके बाद अभ्यास पर काफी समय दिया। शिवांकर ने कहा कि मैं एनडीए की परीक्षा पासकर देश सेवा करना चाहता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Board Matric Result: State Topper Shivankar Kumar Interview; NDA, BSEB, 10th Board Topper, Purnia
परिवार के साथ टॉपर शिवांकर कुमार। - फोटो : अमर उजाला

दिए गए प्रश्नों का लगातार अभ्यास करता गया
पूर्णिया के कृष्णापुरी यादव टोला निवासी संजय विश्वास के पुत्र शिवांकर कुमार ने कहा कि विषय-वस्तु पर पकड़ बनाने के लिए एससीईआरटी की किताबों का ही सहारा लिया। स्कूल में शिक्षक जो भी बताते, उसे में नोट करता गया। दिए गए प्रश्नों का लगातार अभ्यास करता गया। वहीं शिवांकर के पिता संजय विश्वास ने कहा कि मेरी कोशिश रही कि हर हाल में घर में पढ़ाई का अच्छा माहौल दे सकूं। शिवांकर बचपन से ही पढ़ाई में अच्छा था। इसकी पढ़ाई में किसी तरह की कोई कमी न हो, इसके लिए हमलोगों ने पूरी कोशिश की। वह आगे चलकर देशसेवा करना चाहता है। शुंभाकर दो भाई और दो बहन में सबसे छोटा हैं। शुंभाकर की मां कुमकुम देवी सहित तमाम परिवार में खुशी का माहौल है।

Bihar Board Matric Result: State Topper Shivankar Kumar Interview; NDA, BSEB, 10th Board Topper, Purnia
परिवार के साथ टॉपर शिवांकर कुमार। - फोटो : अमर उजाला

मां बोली थी- घर से बाहर कर दूंगी
शिवांकर की मां कुमकुम देवी ने कहा कि जब शिवांकर पेपर देकर आया तो मैंने उससे कहा कि बहन इंटर की परीक्षा में 416 अंक लेकर आई है। तुम्हारे अंक इससे कम आए तो तुम्हें घर से बाहर कर दूंगी। उन्होंंने कहा कि बिहार टॉपर होने से बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा विश्वास था कि मेरा बच्चा ऐसा करेगा। क्योंकि उसकी पढ़ाई देखकर हम परेशान हो जाते थे तो और कहते थे बेटा सो जाओ। लेकिन, वह काफी कम सोता था। खाना-पीना पर ध्यान नहीं सिर्फ पढ़ाई करता था। सात से आठ सिर्फ पढ़ाई करता था। जब बीच में जबरदस्ती कहते थे चलो कुछ फिजिकल काम लो। उन्होंने कहा कि शुभांकर खेल कूद से लेकर सब काम में एक्टिव रहते थे। शुभांकर के बड़े भाई आर्ट्स ड्राइंग में हैं। बड़ी बहन स्मृति कुमारी और छोटी बहन संजना कुमारी ने कहा कि हमे पूरा विश्वास था कि शिवांकर टॉपर बनेगा। लेकिन, यह हमने कभी नहीं सोचा था कि शिवांकर बिहार में टॉप करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed