फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: BJP Sushil Modi reminded MBBS degree, Lalu s daughter Rohini Acharya was furious RJD

बिहार: सुशील मोदी के एक ट्वीट पर भड़क गईं लालू की बेटी, सुनाई खरी-खोटी

Thu, 20 May 2021 09:29 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 20 May 2021 09:29 AM IST
सार

सुशील कुमार मोदी ने पूछा कि तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डॉक्टर हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं। इस पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भड़क गईं। 

विज्ञापन
Bihar: BJP Sushil Modi reminded MBBS degree, Lalu s daughter Rohini Acharya was furious RJD
सुशील मोदी, रोहिणी आचार्य - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के अपने सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर खोले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरजेडी इसके जरिये जहां नीतीश सरकार पर निशाना साध रही है, जबकि विरोधी इसे तेजस्वी की राजनीतिक नौटंकी बता रहे हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने पूछा कि तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डॉक्टर हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं। इस पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भड़क गईं। रोहिणी ने एकदम ठेठ बिहारी अंदाज में सोशल मीडिया पर ही खरी-खोटी सुना दी।

विज्ञापन


सुशील मोदी ने ट्वीट किया कि तेजस्वी यादव को सरकारी आवास के बजाय अवैध तरीके से पटना में अर्जित दर्जनों मकानों में से किसी को कोविड अस्पताल बनाना चाहिए था, जहां गरीबों का मुफ्त में इलाज होता। कांति देवी ने मंत्री बनने के बदले जो दो मंजिला भवन तेजस्वी यादव को गिफ्ट किया था, उसमें या राबड़ी देवी के पास जो 10 फ्लैट बचे हैं, उनमें अस्पताल क्यों नहीं खोला गया?
विज्ञापन


पूछा, एमबीबीएस बहनों की सेवाएं क्यों नहीं ली गईं?
सुशील मोदी ने अगले ट्वीट में पूछा कि तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डॉक्टर हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं? यदि राजद नेतृत्व में गरीबों की सेवा के लिए तत्परता और गंभीरता होती, तो अस्पताल शुरू करने के लिए पहले सरकार से अनुमति ली जाती और उसके मानकों का पालन किया जाता। मोदी ने कहा कि बिना डॉक्टर, उपकरण-स्वास्थ्यकर्मी के किसी परिसर में केवल कुछ बेड लगा देने से अस्पताल नहीं हो जाता। इससे केवल अस्पताल होने का नाटक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्वी की बहन ने किया पलटवार

सुशील मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रोहिणी ने एकदम ठेठ बिहारी अंदाज में कहा कि आज के बाद मेरी बहनो पे ई भगोड़ा बोला ना तो बताना मुझे, इसकी बकलोलि ना छुड़ा दिए तब देखना। बुधवार को रोहिणी ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर सुशील मोदी पर हमला बोला। रोहिणी ने ट्वीट किया, ''ई त ऐकर किस्मत आज अच्छा बांटे, नहीं तो हम उहां रहती त इनका आज अच्छें से इलाज कर देतीं! इ अपन सृजन चोरनी बहन का खूब सेवा लिए और खूब मेवा खाए है, बहुत जल्द ही सेवा का मेवा लाल से हिसाब होगा।'' रोहिणी इसके बाद भी नहीं रुकीं, उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके सुशील मोदी पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed