फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Bhagalpur youth commits suicide, father did not give cash to buy clothes online, Crime News in Hindi

Bihar : युवक ने किया सुसाइड, पिता ने ऑनलाइन कपड़े खरीदने के लिए नहीं दिए कैश; फंदे से लटक दे दी जान

Sun, 18 Jun 2023 01:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 18 Jun 2023 01:44 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर आज फादर्स डे मनाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ बिहार की एक खबर ऐसी भी है जिसमें एक पिता ने ऑनलाइन कपड़ा खरीदने के लिए बेटे को रुपया नहीं दे पाया तो बेटे ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Bihar: Bhagalpur youth commits suicide, father did not give cash to buy clothes online, Crime News in Hindi
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर आज फादर्स डे मनाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ बिहार की एक खबर ऐसी भी है जिसमें एक पिता ने ऑनलाइन कपड़ा खरीदने के लिए बेटे को रुपया नहीं दे पाया तो बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामला भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी खंजरपुर की है।

विज्ञापन


2500  रुपए नहीं मिलने पर दे दी जान 
परिजनों का कहना है कि दोपहर में कुरियर से बेटे ने अपने लिए ऑनलाइन कपड़ा मंगवाया था जिसके लिए अंकित ने 2500  रुपए की मांग की। पैसा नहीं रहने के कारण छविनाथ राम ने रुपया देने में अपनी असमर्थता जताई। दफ्तर से काम खत्म करके छविनाथ राम जब शाम में अपने घर पहुंचे तो अंकित के बारे में पूछा। अंकित की मां ने कहा कि वह गुस्से में है और दोपहर का खाना भी उसने नहीं खाया है। छविनाथ अंकित को मनाने के लिए उसके कमरे के पास गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। फिर उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अन्दर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। तब उन्होंने अपने बेटे के नम्बर पर कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। तब अंकित के दोस्त ने भी कॉल किया लेकिन उसका कॉल भी रिसीव नहीं हुआ। अब उन्हें किसी अनहोनी का डर होने लगा। फिर  गार्ड की मदद से  खंती से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंकित पंखे से झूल रहा है। उसने गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आननफानन में फंदा खोलकर मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले भी ऑनलाइन कपड़ा लौटाने से था नाराज  
गौरतलब हो कि अंकित एक बार अपने कपड़े का ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए 1 सप्ताह पहले भी कहा था जिसका कपड़ा घर पर आ भी गया था लेकिन पेमेंट नहीं देने के चलते उसे लौटना पड़ गया था। इस वजह से वह इस बात को लेकर डिप्रेशन में चला गया था और अपने पिता से बार-बार कहता था कि  बेटियों के लिए आप सब कुछ करते हैं लेकिन मेरे लिए कुछ भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को बनाना चाहते थे इंजीनियर 
छविनाथ ने बताया कि उन्हें तीन बेटियां है और राहुल एकलौता था। बड़ी बेटी जम्मू में, दूसरी बेटी चंडीगढ़ में और छोटी बेटी भागलपुर में ही रहकर पढ़ाई कर रही है जबकि अंकित इस बार इंटर की परीक्षा पास किया था। वह अंकित को अपने तरह इंजीनियर बनाना चाहते थे। वह मूल रूप से सुल्तानगंज में प्रखंड कार्यालय के समीप का रहने वाले हैं। पिता छविनाथ अपने बेटे अंकित के इस  तरह के कदम उठाने से काफी मायूस है । पिता का कहना है मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि मेरा बेटा कपड़े नहीं दिलाने के चलते इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed