फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Attempt to spoil communal atmosphere in Purnia, certain groups vandalized Chhath Ghats

Bihar: पूर्णिया में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास, विशेष वर्गो ने छठ घाटों पर की तोड़फोड़

Fri, 08 Nov 2024 07:39 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रवण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, श्रवण कुमार Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 07:39 AM IST
सार

आस्था के महापर्व के तीसरे दिन गरुवार शाम पूर्णिया सभी वर्ती छठ घाट पहुंचे थे। जहां डूबते सूरज को अर्घ्य देने के बाद सभी श्रद्धालुओं घर वापस आ गए। इसी दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश से कुछ विशेष वर्ग के लोगों द्वारा छठ घाट पर पहुंचकर केले की थम्प पर फूल पत्ती से सजे घाट को कुछ ही समय में तोड़फोड़ कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar: Attempt to spoil communal atmosphere in Purnia, certain groups vandalized Chhath Ghats
छठ पूजा के दौरान पूर्णिया में हिंसा - फोटो : अमर उजाला (वीडियो ग्रैब)

विस्तार

पूर्णिया के विशेष वर्गों ने साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। जहां पूर्णिया के दो अलग-अलग जगहों के छठ घाटों पर तोड़फोड़ कर  पूरी तरह तहस नहस कर दिया । जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं घटना के बाद पुलिस टीम कैंप कर रही है।  सूचना पर पूर्णिया डीएम  कुन्दन कुमार और एसपी कार्तिकेय शर्मा घटनास्थल पहुंचकर लोगों को समझा कर माहौल को शांत कराया है। मामला पूर्णिया जिले के बायसी थाना के माला गांव और डगरूआ थाना के कन्हरिया गांव की है। जहां डूबते सूरज को अर्घ्य देकर सभी वर्ती और श्रद्धालुओं घर पहुंचे । उसके बाद विशेष वर्ग के लोगों ने माहौल बिगड़ने की कोशिश से छठ घाट को तोड़फोड़ की है। 
विज्ञापन


विशेष वर्ग के लोगों ने की तोड़ फोड़
स्थानीय लोगों के अनुसार आस्था के महापर्व जिले में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आस्था के महापर्व के तीसरे दिन यानी गरुवार शाम सभी वर्ती और श्रद्धालुओं घर के बगल ही छठ घाट पहुंचे थे। जहां डूबते सूरज को अर्घ्य देने के बाद सभी श्रद्धालुओं घर वापस आ गए। इसी दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश से कुछ विशेष वर्ग के लोगों द्वारा छठ घाट पर पहुंचकर केले की थम्प पर फूल पत्ती से सजे घाट को कुछ ही समय में तोड़फोड़ कर दिया है। इसकी भनक जैसे ही स्थानीय श्रद्धालुओं को लगे तो श्रद्धालुओं छठ घाट पहुंचकर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन करने लगा। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि विशेष वर्ग के द्वारा आस्था के महापर्व छठ पूजा पर आघात पहुंचाने की कोशिश की है। यह कभी बर्दाश्त लायक नहीं है । लोगों ने कहा कि अगर प्रशासन 24 घंटे के अंदर विशेष वर्ग पर कार्रवाई नहीं किया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। सूचना पर पूर्णिया डीएम कुन्दन कुमार और एसपी कार्तिकेय शर्मा घटनास्थल पहुंचकर लोगों को समझा कर माहौल को शांत कराया है।  वहीं घटनास्थल बायसी डीसीएलआर सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम कैंप कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि कुछ मनचलों द्वारा छठ घाट पर केला की थम्प को तोड़फोड़ की है। सूचना पर घटनास्थल पहुंचकर लोगों को समझा कर मामला शांत कराया गया है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। माहौल पूरी तरह शांत हैं। मनचलों युवक पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed