Bihar Election 2020 Live Updates: पहले चरण का मतदान खत्म, 71 सीटों पर हुई 53.46 फीसदी वोटिंग
Bihar Assembly Election First Phase Live Updates: कोरोना काल में बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। पहले चरण के 71 सीटों पर शाम सात बजे तक 53.46 फीसदी वोटिंग हुई। पहले चरण में कुल 1066 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। मतदान को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर मास्क और सैनिटाइजर आदि का प्रबंध किया गया था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक 52.24 फीसदी मतदान हुआ था। जानिए हर अपडेट-
लाइव अपडेट
कोरोना दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए 93 मामले दर्ज किए गए
93 cases registered for violation of COVID19 guidelines in the first phase of polling for Bihar assembly elections today: ADG Jitendra Kumar, Bihar pic.twitter.com/D58fRhx4kG
— ANI (@ANI) October 28, 2020
पहले चरण में 71 सीटों पर शाम सात बजे तक 53.46 फीसदी वोटिंग हुई
56 से 58 फीसदी तक कुल मतदान होने की संभावना- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

हां, हम झूठ बोलना नहीं जानते, ना कभी सीखेंगे- राहुल गांधी
हम सरकार चलाना जानते हैं,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 28, 2020
आपके मन की बात जानते हैं,
हाँ, हम झूठ बोलना नहीं जानते,
ना कभी सीखेंगे!
बदलाव की राह पर बिहार की जनता के ज़बरदस्त जोश को सलाम! pic.twitter.com/waufPk5S4l
मुंगेर की घटना की उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच हो
तीन बजे तक 46.29 फीसदी मतदान हुआ
Poll Percentage 3 pm pic.twitter.com/g2wyVkiJyn
— CEO Bihar #ElectionDepartmentBihar (@CEOBihar) October 28, 2020
25 साल में बिहार की स्थिति क्या थी
1980 से 2005 तक 25 साल में बिहार की स्थिति क्या थी और 2005 से 2020 के बीच कहाँ पहुंची है, फर्क साफ है।
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 28, 2020
बिहार उसी को वोट देगा जिसने बिहार को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।#BiharWithNDA pic.twitter.com/OAdcPF0ySn
15 साल पहले कांग्रेस और राजद की सरकार ने अराजकता और जंगलराज में बदलने का काम किया था
जिस धरती ने पाटलिपुत्र, वैशाली जैसा साम्राज्य दिया हो, दुनिया के अंदर भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत करने वाली बिहार की धरती को 15 साल पहले कांग्रेस और राजद की सरकार ने अराजकता और जंगलराज में बदलने का काम किया था: पश्चिमी चंपारण, बिहार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/GBsfJhTqgs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2020
भाजपा ने राहुल के ट्वीट पर चुनाव आयोग में दर्ज करवाई शिकायत
Bharatiya Janata Party (BJP) files complaint to Election Commission (EC) against Congress leader Rahul Gandhi over his tweet posted today asking for votes in the first phase of #BiharElections from voters today. pic.twitter.com/5XUg8NHAFG
— ANI (@ANI) October 28, 2020