बिहार चुनाव: रघुवंश प्रसाद ने राजद से दिया इस्तीफा, लालू ने कहा- आप कहीं नहीं जा रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में अक्तूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।। ऐसे में चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका फिलहाल दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। अस्पताल से ही उन्होंने राजद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
उधर राजद प्रमुख लालू यादव ने रघुवंश सिंह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्र लिखा है। इसमें लिखा है, 'आप एक बार स्वस्थ हो जाएं तब हम बात करेंगे। आप कहीं नहीं जा रहे हैं।'
We will talk once you are well. You are not going anywhere: RJD leader Lalu Yadav in a letter to Raghuvansh Prasad Singh
Raghuvansh Prasad Singh had resigned from the party, earlier today and is currently admitted at All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Delhi. pic.twitter.com/wGu68MTsCJविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 10, 2020
इससे पहले आज लालू प्रसाद यादव को भेजी गई चिट्ठी में रघुवंश प्रसाद सिंह ने लिखा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के बाद 32 वर्षों तक आपके पीछे खड़ा रहा लेकिन अब नहीं। पार्टी, नेता, कार्यकर्ता और आमजन ने बड़ा स्नेह दिया, लेकिन मुझे क्षमा करें।
तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने प्रसाद को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। एम्स की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार उनके सभी चेकअप किए जा रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 74 साल के राजनेता कुछ महीने पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पटना एम्स में इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर घर लौट आए थे लेकिन उनका शरीर कमजोर हो गया है।
यह भी पढ़ें- बिहार: क्या लालू की राजद और नीतीश की जदयू का फिर होगा गठबंधन, रघुवंश का इशारा
कोरोना से उबरने के बाद रघुवंश प्रसाद पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। दरअसल, वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह राजद में आना चाहते हैं। इसका पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे प्रसाद विरोध कर रहे हैं। उनकी नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने कहा कि पार्टी समुद्र होता है, उससे एक लोटा पानी निकलने से कुछ नहीं होता है।
रघुवंश प्रसाद की तुलना एक लोटा पानी से करने पर विवाद खड़ा हो गया था। इसी दौरान जब तेज प्रताप अपने पिता से मिलने पहुंचे तो लालू यादव ने उन्हें रघुवंश को लेकर इस तरह का बयान देने को लेकर फटकार लगाई थी। हालांकि कार्यकर्ताओं के राबड़ी आवास पर विरोध करने पर तेजस्वी ने कहा था कि रामा सिंह को पार्टी में लेने पर पार्टी फैसला करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.