फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Assembly Deputy Speaker Maheshwar Hazari resigns, talks of becoming a minister; Nitish Kumar, JDU, NDA

Bihar: विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा, कहा- पार्टी जो आदेश देगी, वो करुंगा; मंत्री बनने की चर्चा

Wed, 21 Feb 2024 01:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 21 Feb 2024 01:06 PM IST
सार

महेश्वर हजारी ने कहा कि मैंने स्वेच्छा से अपना इस्तीफ दे दिया। पार्टी के मुखिया से बात करने क बाद मैंने यह फैसला लिया है।  मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो भी आदेश देगी, वो करुंगा।

विज्ञापन
Bihar: Assembly Deputy Speaker Maheshwar Hazari resigns, talks of becoming a minister; Nitish Kumar, JDU, NDA
महेश्वर हजारी

विस्तार

विधानसभा के उपाध्यक्ष और जनता दल यूनाईटेड के वरीय नेता महेश्वर हजारी ने अपने पद से इस्तीफ दे दिया है। पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मैंने फैसला लिया है। इसके बाद मैंने स्वेच्छा से अपना इस्तीफ दे दिया। पार्टी के मुखिया से बात करने क बाद मैंने यह फैसला लिया है। महेश्वर हजारी ने कहा कि मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो भी आदेश देगी, वो करुंगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


हजारी बोले- मैं पार्टी के समर्पित सिपाही हूं
जदयू से नाराजगी से सवाल पर महेश्वर जारी ने कहा कि कहीं कोई नाराज़गी नहीं है। अपने अलाकमान को जानकारी देने के बाद ही इस्तीफा दिया है। आगे आलाकमान जाे भी आदेश देगी। उसका मैं पालन करुंगा। मैं पार्टी के समर्पित सिपाही हूं। सब दिन एक पैर पर रहकर मैंने पार्टी के लिए काम किया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी जो भी दायित्व देगी वह मैं करुंगा
लोकसभा चुनाव लड़ने और मंत्री बनने पर महेश्वर हजारी ने कहा कि पार्टी जो भी दायित्व देगी वह मैं करुंगा। मैं आलाकमान का समर्पित सिपाही हूं। आगे आलाकमान जो भी तय करेंगे, वही मैं करुंगा। इधर, मंत्रिमंडल विस्तार के चर्चा के बीच यह कयास लगाया जा रहा है कि जदयू महेश्वर हजारी को बिहार सरकार के मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपे। चर्चा यह भी है कि नीतीश कुमार उन्हें कोई महत्वपूर्ण भी सौंप सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed