{"_id":"65080ed5a1c4ad3e4c0f1fc1","slug":"bihar-anti-social-elements-broke-shivalinga-in-jamui-police-engaged-in-investigation-of-the-case-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मंदिर में स्थापित शिवलिंग को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मंदिर में स्थापित शिवलिंग को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Mon, 18 Sep 2023 02:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:24 PM IST
सार
Bihar News: जमुई जिले के पुरानी बाजार में स्थित भूतनाथ मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंदिर में लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमुई जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित त्रिपुरारी सिंह नदी घाट पर स्थित भूतनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों द्वारा दो पक्षों के बीच माहौल बिगड़ने की मंशा से ऐसा किया गया है। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मंदिर में स्थापित शिवलिंग के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना टाउन थाने को दी गई। सूचना मिलते ही टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छाबीन में जुट गई। बताया जाता है कि प्रत्येक दिन की तरह सोमवार की सुबह शहर के पुरानी बाजार निवासी पूनम देवी 6:30 बजे मंदिर परिसर को साफ करने के लिए पहुंची थी। तभी उनकी नजर बाबा भूतेश्वर नाथ के शिवलिंग पर पड़ी, जो कि असामाजिक तत्व द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया था। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। जिसके बाद मंदिर में देखने वाले लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, घटना की जानकारी के बाद नगर परिषद उपाध्यक्ष नीतीश कुमार मौके पर पहुंचे और पूजा समिति के सदस्यों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पूरी घटना की जानकारी फोन के माध्यम से जमुई एसपी शौर्य सुमन को दी गई। वहीं एसपी के निर्देश पर टाउन थानाध्यक्ष राजीव तिवारी सदर एसडीपीओ सतीश सुमन सहित अन्य सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए।
घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शिवलिंग को छतिग्रस्त करने वाले किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।