फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Amit Shah participated in the organizational meeting of BJP Purnia Mandal said this

बिहार: अमित शाह ने भाजपा की पूर्णियां मंडल की संगठानात्मक बैठक में हिस्सा लिया, कही ये बात

Sat, 24 Sep 2022 09:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 24 Sep 2022 09:25 PM IST
सार

माना जा रहा है कि वरिष्ठ भाजपा नेता शाह 2024 के आम चुनाव की तैयारियों के लिए सीमांचल जैसे संवेदनशील इलाके के दौरे पर हैं।

विज्ञापन
Bihar: Amit Shah participated in the organizational meeting of BJP Purnia Mandal said this
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान किशनगंज में केंद्रीय गृह मंत्री ने भाजपा की पूर्णियां मंडल की संगठानात्मक बैठक में हिस्सा लिया। किशनगंज में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित सुन्दर सुभूमि कार्यक्रम में  गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2014 से पहले दुनिया की अर्थतंत्र की तालिका में भारत 11वें स्थान पर था। आज आजादी के अमृत महोत्सव में भारत पांचवें स्थान पर आ गया है। ये अमृत काल देश की जनता को लक्ष्य तय करने का काल है। देश के सभी युवाओं से कहना चाहता हूं कि देश के लिए आप अपने जीवन का एक लक्ष्य जरूर तय कर लेना।

विज्ञापन


Lalu Yadav Delhi Visit: सोनिया गांधी से मिलेंगे नीतीश और लालू, बोले- विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश हो रही
विज्ञापन


इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने अपने दो दिनी बिहार दौरे के दूसरे दिन आज सुबह किशनगंज स्थित बूढ़ी काली मंदिर में पूजा से शुरुआत की। शाह ने दोपहर में एसएसबी की पांच सीमा चौकियों का उदघाटन भी किया। इस मौके पर उन्होंने जैसी खुली सीमा (नेपाल व भूटान) से देश को खतरे भी गिनाए। उन्होंने कहा कि इन देशों से दोस्ताना रिश्तों के बाद भी कुछ तत्व काली कमाई के लिए तस्करी को जरिया बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार व झारखंड में नक्सवाद खत्म: शाह
शाह ने कहा कि एसएसबी के जवानों ने पूर्वोत्तर में नक्सलवाद के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ी है। इसके कारण बिहार और झारखंड क्षेत्रों में नक्सलवाद समाप्त होने के कगार पर है। हम यह भी कह सकते हैं कि यह यहां समाप्त हो गया है।

Amit Shah Bihar Visit : किशनगंज में SSB की पांच चौकियों का उद्घाटन, शाह ने की सीमा सुरक्षा की समीक्षा


आम चुनाव की तैयारियों पर भी फोकस
माना जा रहा है कि वरिष्ठ भाजपा नेता शाह 2024 के आम चुनाव की तैयारियों के लिए सीमांचल जैसे संवेदनशील इलाके के दौरे पर हैं। शाह ने किशनगंज के प्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर में पूजा से दिन की शुरुआत की। बूढ़ी काली मंदिर लंबे समय से हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता रहा है। किशनगंज में 50 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी है। शाह ने शुक्रवार रात यहीं बिताई थी। 

नीतीश और लालू पर बोला था हमला 
इससे पहले कल अमित शाह ने पूर्णिया में लालू यादव व नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लालू यादव को नसीहत दी कि कहीं नीतीश कुमार फिर से पाला न बदल लें। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज वापस लौट आया है, आने वाले चुनाव में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। 

Amit Shah in Seemanchal: शाह ने सीमांचल से ही क्यों की ‘मिशन बिहार’ की शुरुआत? बेहद संवेदनशील है यह इलाका


सीमावर्ती इलाकों में जनसांख्यिकी में बदलाव चिंताजनक: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को किशनगंज जिले में ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में जनसांख्यिकी में हो रहे बदलाव बहुत चिंताजनक है। सुरक्षा बलों को सतर्क रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और विकास के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। बैठक में सीमा सुरक्षा बल (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सीमा की प्रहरी करने वाले तीनों सुरक्षा बलों के प्रमुख के अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed