{"_id":"6867d754bdf92977480fb4f2","slug":"bihar-airtel-payment-bank-robbery-plot-failed-motihari-police-arrested-three-criminals-with-weapons-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एयरटेल पेमेंट बैंक लूट की साजिश नाकाम, मोतिहारी पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एयरटेल पेमेंट बैंक लूट की साजिश नाकाम, मोतिहारी पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को दबोचा
Fri, 04 Jul 2025 07:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज, अमर उजाला,मोतिहारी
न्यूज, अमर उजाला,मोतिहारी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 04 Jul 2025 07:00 PM IST
सार
मोतिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुगौली में एयरटेल पेमेंट बैंक लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन
मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी पुलिस ने गुरुवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एयरटेल पेमेंट बैंक लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सुगौली-छपराबहास रोड स्थित रेल ओवरब्रिज के समीप की गई, जहां पांच अपराधियों के जुटने की सूचना पुलिस को मिली थी।
वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और इलाके में सघन वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान शुरू किया। इसी दौरान मुख्य मार्ग किनारे खड़े तीन संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई, जिसमें दो के पास से कमर में छुपाकर रखे गए दो देशी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान निम्न रूप में की गई है:
पंकज कुमार, पिता मनोज कुमार यादव, निवासी – नयाटोला हरपुर, थाना पिपराकोठी
अभय कुमार उर्फ बिट्टू कुमार, पिता कृपाशंकर प्रसाद
प्रकाश कुमार, पिता सर्वजीत राय, निवासी – कझिया गांव, थाना कोटवा
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 5 लाख महिलाओं को बांटेगी सैनिटरी पैड, कवर पर राहुल गांधी की फोटो
विज्ञापन
पंकज और प्रकाश कुमार के पास से एक-एक देशी कट्टा और दो-दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जबकि अभय कुमार के पॉकेट से भी दो जिंदा कारतूस मिले। तीनों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनके जरिए अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
छापेमारी टीम में पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़, अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय, अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस निरीक्षक अशोक पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीनों को जल्द ही जेल भेजा जाएगा।