फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: After calling Tejashwi a liar, now PK released video and said- see how violence was spread in Tamilnadu

Bihar : तेजस्वी को झूठा बताने के बाद अब PK ने वीडियो जारी कर कहा- तमिलनाडु में हिंसा भड़काने वाले यह हैं

Fri, 10 Mar 2023 06:35 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 10 Mar 2023 06:35 PM IST
सार

Tamilnadu Controversy : प्रशांत किशोर, यानी PK ने एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि वहां की 'नाम तमिलर काची' पार्टी के प्रमुख हिंदीभाषियों के खिलाफ हिंसा के लिए लोगों को भड़का रहे हैं। उन्होंने इससे पहले इसी मामले में तेजस्वी को झूठा कहा था।

विज्ञापन
Bihar: After calling Tejashwi a liar, now PK released video and said- see how violence was spread in Tamilnadu
प्रशांत किशोर ने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। - फोटो : Social Media

विस्तार

जन-सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) तमिलनाडु हिंसा पर अफवाह-बनाम-हकीकत की लड़ाई में पूरी ताकत के साथ कूद पड़े हैं। शुक्रवार को ट्वीट के जरिए उन्होंने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने दावा किया कि इस वीडियो में वहां की 'नाम तमिलर काची' पार्टी के प्रमुख सेंथामिझन सीमान हिंदीभाषियों के खिलाफ हिंसा के लिए लोगों को भड़का रहे हैं।

विज्ञापन


तेजस्वी को झूठा कहा था, वीडियो जारी करना था
शुक्रवार को ही बिहार सरकार की चार सदस्यों वाली जांच टीम ने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ अप्रिय घटना नहीं होने और वहां का माहौल सौहार्दपूर्ण होने की अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपी है। इस रिपोर्ट में लिखा गया है कि तमिलनाडु में बिहारियों या हिंदीभाषियों के साथ कोई हिंसा नहीं हुई है। रिपोर्ट में सारे वीडियो को अफवाह बताया गया है। पीके ने कुछ दिनों पहले ऐसे वीडियो को अफवाह कहने पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने कहा था कि तेजस्वी झूठ बोल रहे हैं कि तमिलनाडु में बिहारियों के खिलाफ कोई खराब माहौल नहीं है। उन्होंने तमिलनाडु में बिहारियों के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर खुलासा करने वाला दो वीडियो जारी करने की बात कही थी। शुक्रवार को उनमें से एक जारी किया।
विज्ञापन


कब, क्यों, कितना, कहां तक उठा था बवाल, जानें
दरअसल, जमुई के एक युवक की धारदार हथियार से तमिलनाडु में हत्या और दूसरे युवक की सुसाइड बताई जा रही मौत का मामला सामने आने पर कई तरह के सवाल तो उठे, मगर हंगामा नहीं हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने साजिशन 10-12 बिहारियों की तमिलनाडु में हत्या किए जाने की अफवाह उड़ा दी। अफवाहों को ताकत देने के लिए फर्जी वीडियो बना-बनाकर डाले गए। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह फर्जी केस सामने आए। जमुई के जिस युवक की हत्या और जिसकी आत्महत्या की बात थी, उसपर हंगामा नहीं हुआ। बाद में जो मास किलिंग की अफवाहें उड़ाई गईं, उसे विपक्षी दलों ने बड़ा मुद्दा बना दिया। हंगामा तब और बढ़ा गया, जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के जन्मदिन में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जाने की तस्वीरें सामने आईं। विपक्ष ने इस मुद्दे को गरमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी के स्टैंड से अलग मुख्यमंत्री ने जांच टीम भेजी
तेजस्वी ने तमिलनाडु हिंसा को अफवाह बताया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हंगामा देखकर पहले तमिलनाडु सरकार को संदेशा भिजवाया और फिर वहां जांच टीम भेज दी। इस बीच, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई भी शुरू हो गई। बिहार में दर्ज हुए केस में अबतक चार में से दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी दो फरार हैं। अफवाह फैलाने में बिहार सरकार ने दो मीडिया घरानों (अमर उजाला नहीं) को भी तलब किया है, क्योंकि इन्होंने 10-12 मौतों की अफवाहों और फर्जी वीडियो को खबरों में जगह दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed