फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: The 4-member team that went to investigate the Tamil Nadu case returned, submitted the report to the Ho

Bihar: तमिलनाडु केस की जांच करने गई 4 सदस्यीय टीम वापस लौटी, कहा- सारी बात अफवाह

Fri, 10 Mar 2023 05:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 10 Mar 2023 05:23 PM IST
सार

Bihar: तमिलनाडु विवाद की जांच करने गई 4 सदस्यीय टीम बिहार लौट चुकी है। टीम ने गृह विभाग को जांच रिपोर्ट दिया गया। टीम ने जांच में पाया कि अफवाह के कारण बिहारी मजूदरों में दहशत उत्पन्न हो गया था।

विज्ञापन
Bihar: The 4-member team that went to investigate the Tamil Nadu case returned, submitted the report to the Ho
तमिलनाडु से लौटी 3 सदस्यीय टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु विवाद की जांच करने गई 4 सदस्यीय टीम बिहार लौट चुकी है। पटना लौटने के बाद चार सदस्यीय टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। टीम ने कहा कि फेक खबर थी। बिहार मजूदरों के साथ हिंसा की बता अफवाह थी। इस टीम में CID के आईजी पी. कन्नन, विशेष सचिव आलोक कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरुगन डी और STF के एसपी संतोष कुमार शामिल थे। 

विज्ञापन


टीम को लीड कर रहे बाला मुरुगन डी ने कहा कि तमिलनाडु में सभी लोगों के साथ मीटिंग हुई। सभी लोगों से मुलाकात हुई। मुख्य सचिव के साथ भी विचार हुआ। जांच के दौरान सभी वीडियो झूठे पाए गए। फेक वीडियो की वजह से लोगों पैनिक हुए। वीडियो से स्थिति खराब हुई लेकिन अब हालात समान्य हैं।
विज्ञापन


बिहारी मजूदरों में दहशत उत्पन्न हो गया था
टीम ने गृह विभाग को जांच रिपोर्ट दिया गया। टीम ने जांच में पाया कि अफवाह के कारण बिहारी मजूदरों में दहशत उत्पन्न हो गया था। वायरल वीडियो का बिहारी मजदूरों से कुछ लेना देना भी नहीं था। वीडियो को आधार बनाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब किया। बता दें कि 4 सदस्यीय टीम ने कोयंबटूर और तिरूपुर गई थी। वहां के स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। उनसे हालत जानने की कोशिश की। जांच में पाया कि अफवाह से उत्पन्न हुए डर के कारण बिहार मजदूर घर लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नफरत फैलाने वालों से सावधान रहें
इससे पहले तेजस्वी यादव ने तमिलनाडु मामले पर कहा कि कोई भी इस देश में रहकर अगर घृणा फैलाने का काम करेगा, समाज को बांटने का काम करेगा तो इनसे आपको सावधान रहना चाहिए। तमिलनाडु पुलिस का मानना है कि वहां ऐसी घटना नहीं हुई है ऐसा हम अपनी तरफ से नहीं कह रहे हैं। वीडियो देखकर ही हम लोगों ने तमिलनाडु में जांच टीम भेजी गई। जो वीडियो वायरल हो रहे थे वह फेक निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed