फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Accident in Nalanda, two dead, condition of 3 critical; Car collides with truck while going to Rajgir

Bihar News: नई कार से राजगीर घूमने जा रहा था परिवार, कोहरे में नहीं दिखा ट्रक; भीषण हादसे में दो की मौत

Sat, 11 Jan 2025 01:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 11 Jan 2025 01:49 PM IST
सार

Nalanda News: टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के अंदर ही लोग फंसे रह गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Bihar: Accident in Nalanda, two dead, condition of 3 critical; Car collides with truck while going to Rajgir
कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। पांचों लोग पटना से राजगीर घूमने जा रहे थे। कोहरे के कारण इनकी कार ट्रक से टकरा गई। घटना बख्तियारपुर रजौली एनएच-20 फोरलेन के चेरो ओपी अंतर्गत धोबा नदी पुल के समीप की है। हादसे में 6 साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


कार से राजगीर घूमने के लिए निकले थे
इधर, घटना के बाद परिजनों का कहना है कि शनिवार अहले सुबह रंजीत कुमार अपनी कार से राजगीर घूमने के लिए निकले थे। कार पर कुल पांच लोग सवार थे। तभी बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के चेरो ओपी अंतर्गत धोबा पुल के समीप घने कोहरे के कारण आगे चल रही ट्रक का पता नहीं चल पाया और गाड़ी में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रंजीत कुमार ने नई कार ली थी। उसी पर सवार होकर सभी लोग पटना से राजगीर जा रहे थे।
विज्ञापन


गाड़ी के अंदर ही लोग फंसे रह गए लोग
टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के अंदर ही लोग फंसे रह गए।  जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस बीच ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। मरने वालों की पहचान की पहचान पटना जिला के पीर बहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंद्रू निवासी रंजीत कुमार की पुत्री अंशु कुमारी (06) एवं लालबाबू की पत्नी मुन्नी देवी (50) के रूप में की गई है। वहीं रंजीत कुमार, उनकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। इन्हें बेहतर उपचार हेतु पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं चेरो ओपी प्रभारी वीकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है। कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed