फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: A young man died due to electrocution in Sitamarhi, was about to get married

Bihar : नहाने गए दूल्हे की मौत; दुल्हन पक्ष कर रहा था बारात का इंतजार, घर पहुंचा अशुभ समाचार

Mon, 26 Jun 2023 09:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Jun 2023 09:40 AM IST
सार

Bihar News : घर में सभी लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। संतोष उबटन लगाने के बाद नहाने गया। जैसे ही उसने मोटर का स्विच किया उसके बाद ऐसा हुआ जो किसी ने सोचा नहीं होगा।

विज्ञापन
Bihar: A young man died due to electrocution in Sitamarhi, was about to get married
संतोष की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिस घर से दूल्हे की बारात सजकर निकलनी थी, उसी घर से उसकी अर्थी सजकर निकली। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के जयनगर पंचायत के कचहरीपुर गांव की है। मृतक की पहचान उक्त गांव के वार्ड 13 निवासी रामबाबू साह के 22 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई गई। जिसकी शादी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के टिकॉली गांव निवासी रामलखन साह की पुत्री से होनी थी। इस दृश्य को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


बारात की सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं थीं
इधर, दुल्हन पक्ष के सामने भी बड़ा संकट खड़ा हो गया। दुल्हन के हाथों में मेंहदी सज गई थी, गांव में मंगलगीत के साथ सभी रस्मों को पूरा किया जा रहा था। तभी दूल्हे की मौत की खबर आई। जिसके बाद सारा माहौल गमगीन हो गया। दूल्हे के घर में जहां एक तरफ बारात ले जाने के लिए गाजे बाजे के साथ सभी तैयारी जोर शोर से चल रहीं थीं। बारात की सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं थीं। घर में महिलाएं मंगलगीत गा रहीं थीं। इसी बीच अचानक हुए हादसे ने शादी वाले खुशी के घर का माहौल मातम में बदल दिया।
विज्ञापन


स्नान करने को लेकर मोटर का स्विच ऑन करने गया
दरअसल, रविवार के शाम मंगलगीत के दौरान उबटन लगाने के बाद दूल्हा संतोष स्नान करने को लेकर मोटर का स्विच ऑन करने गया। इसी दौरान उसे बिजली की जोरदार करंट लग गई। इसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जैसे ही यह खबर घर से गांव तक पहुंची, वैसे ही चारों तरफ कोहराम मच गया। मंगलगीत के जगह परिजनों के चीख पुकार सुनाई देने लगे। उक्त हादसे के बाद न सिर्फ दूल्हे के घर में मातम छाया बल्कि दुल्हन की घर भी गमगीन हो गई। दोनों ही घर में कोहराम मच गया है। हालांकि, मौत हो जाने के बावजूद परिजन संतोष के शव को लेकर सीतामढ़ी डॉ सुबोध कुमार के निजी क्लीनिक में पहुंचे। जहां दूल्हे को मृत घोषित कर दिया गया। जिस बाद शव को लेकर सभी गांव पहुंचे। जवान बेटे को खोने के बाद रामबाबू की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही, मां राधा भारती अपने पुत्र की मौत की खबर सुन बेसुध पड़ी हुई है। मृतक चार भाई और एक बहन में दूसरे नम्बर पर था। दूल्हा संतोष सीतामढ़ी के प्रसिद्ध डॉ मनोज कुमार के यहां मुख्य कंपाउंडर का काम करते हुए पढ़ाई भी कर रहा था। दुल्हन पक्ष के लोग भी दूल्हे के अंत्येष्टि में पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
B
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed