फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: A swarm of insects took the life of a child in Gopalganj; Two people are in serious condition, Bihar

Bihar : एक कीड़े पर चली ईंट तो झुंड ने हमला कर बच्चे की जान ले ली; दो बच्चे अब भी मौत से जूझ रहे

Fri, 03 Nov 2023 05:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 03 Nov 2023 05:21 PM IST
सार

गांव में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने ईंट के टुकड़े से हड्डे के छत्ते पर मार दिया। देखते ही देखते हड्डों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते तीन बच्चों को काट लिया।

विज्ञापन
Bihar: A swarm of insects took the life of a child in Gopalganj; Two people are in serious condition, Bihar
हड्डा कीड़ा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव मे हड्डा (जहरीला कीड़ा) के काटने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृत बच्चा गांव के ही ललनदेव पटेल का पुत्र अनुष कुमार की मौत हो गई। वहीं रेफर हुए दोनों बच्चों की पहचान इसी गांव के हरेश पटेल का पुत्र रितिक कुमार और अमिंन्द्र पटेल का पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


देखते ही देखते हड्डे के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर गांव में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने ईंट के टुकड़े से हड्डे के छत्ते पर मार दिया। देखते ही देखते हड्डों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते तीन बच्चों को काट लिया। बच्चों के परिजनों ने आननफानन में बच्चों को इलाज के लिये बरौली पीएचसी में भर्ती कराय। यहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिये गोपालगंज सदर अस्पताल मे रेफर कर दिया। परिजनों ने तीनों बच्चों को इलाज के लिए भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने अनुष कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जहरीले कीड़े की एक प्रजाति ने इन तीनों बच्चों को काटा
साथ ही रितिक कुमार व रोहित कुमार को बेहतर इलाज के लिये गोरखपुर रेफर कर दिया। अनुष की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गई। इधर, गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि जहरीले कीड़े की एक प्रजाति ने इन तीनों बच्चों को काटा है। स्थानीय लोग इस कीड़े को हड्डा कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed