फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar 35 thousand cash along with jewelery worth Rs 25 lakh stolen from Saas Bahu shop in Gopalganj

Bihar Crime: 25 लाख के गहने सहित 35 हजार नकदी ले उड़े चोर; गोपालगंज की मशहूर ज्वलेरी शॉप में हुई वारदात

Thu, 07 Dec 2023 05:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 05:48 PM IST
सार

Bihar Crime: बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित सास-बहू कलेक्शन सह अतुल ज्वेलर्स दुकान में 25 लाख रुपये कीमत के गहने की चोरी हुई है। साथ ही 35 हजार रुपये नकद भी चोर ले गए।

विज्ञापन
Bihar 35 thousand cash along with jewelery worth Rs 25 lakh stolen from Saas Bahu shop in Gopalganj
सास-बहू ज्वेलर्स की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में विजयीपुर मेन बाजार के पेट्रोल पंप के सामने सास-बहू कलेक्शन सह अतुल ज्वेलर्स की दुकान में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने तिजोरी को गैस कटर से काटकर 24 से 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने की चोरी की है। थाने में प्रभुनाथ खरवार ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध 24 से 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपये नकद चोरी किए जाने की आवेदन दी है।

विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि प्रतिदिन की तरह बुधवार शाम छह बजे अपनी दुकान में ताला बंद कर अपने घर जाकर खाना खाकर सो गया। फिर गुरुवार को नौ बजे सुबह जाकर दुकान खोलकर अंदर प्रवेश किया। अंदर गया तो तिजोरी को गैस कटर से काटकर उसमें रखा साढ़े 14 किलो चांदी का आभूषण, साढ़े चार सौ ग्राम सोने का आभूषण, बंधक पत्र तथा 35 हजार रुपये नकद गायब थे।
विज्ञापन


दुकान में चोरी की घटना सामने आने के बाद प्रखंड क्षेत्र के व्यवसाइयों में भय का माहौल है। जिले में चोरी की घटना में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खासकर व्यवसायी वर्ग अपनी व्यवसाय को लेकर सुरक्षा के प्रति काफी चिंतित है। थाना अध्यक्ष नागेंद्र साहनी ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस टीम जाकर देख कर आई है। थोड़ी देर में स्वयं जाकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed