{"_id":"6789266996138124220f648c","slug":"bihar-2025-shailendra-singh-contest-from-jdu-party-in-election-delhi-bihar-news-nitish-kumar-narendra-modi-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दिल्ली चुनाव में जदयू से लड़ेंगे शैलेंद्र सिंह, बिहार से है ऐसा रिश्ता; गांव में लोग मना रहे जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दिल्ली चुनाव में जदयू से लड़ेंगे शैलेंद्र सिंह, बिहार से है ऐसा रिश्ता; गांव में लोग मना रहे जश्न
Thu, 16 Jan 2025 09:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 16 Jan 2025 09:01 PM IST
सार
Delhi Elections : बिहार की राजधानी से सटे क्षेत्र के रहने वाले शैलेन्द्र सिंह को जदयू ने दिल्ली के बुरारे विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। शैलेन्द्र सिंह पर पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
शैलेन्द्र कुमार सिंह के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शैलेंद्र कुमार सिंह को एनडीए गठबंधन ने दिल्ली के बुरारे विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। शैलेंद्र कुमार सिंह पटना जिला अंतर्गत मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र के परसा के कुरथौल के रहने वाले हैं। जदयू से टिकट मिलने के बाद उनके समर्थकों के साथ-साथ गांव में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
जानिए कैसा है शैलेंद्र सिंह का बिहार से संबंध
शैलेंद्र सिंह स्वर्गीय भगवान सिंह के पुत्र हैं। शैलेंद्र सिंह का मसौढ़ी अनुमंडल मुख्यालय में एक पेट्रोल पंप भी है। शैलेंद्र सिंह को जब एनडीए से टिकट मिलने की खबर उनके पैतृक गांव बाकरपुर के लोगों को लगी तो लोग ख़ुशी से झूम उठे। लोगों को आशा है कि इस बार शैलेंद्र सिंह दिल्ली के बुरारे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत जाएंगे। गांव के लोगों का कहना है कि शैलेंद्र सिंह जदयू के बहुत दिनों से समर्थन रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी भी माने जाते हैं। शैलेंद्र सिंह पिछले कई वर्षों से दिल्ली मे रहते हैं, लेकिन उनके पैतृक गांव मसौढी अनुमंडल क्षेत्र के पुनपुन प्रखंड के बाकरपुर में है। शैलेंद्र सिंह को ननिहाल कुरथौल में भी उन्हें जायदाद मिला है। शैलेंद्र सिंह का बचपन कुरथौल में ही गुजरा है। पढ़ाई-लिखाई भी कुरथौल एवं पटना में हुई। शैलेंद्र सिंह को दो पुत्र एवं एक पुत्री है। एक पुत्री की शादी पटना के पूर्व डीएम एवं वर्तमान में मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि के साथ हुई है।
विज्ञापन
2019 में भी जदयू के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव
शैलेंद्र सिंह वर्ष 2019 में भी जदयू के टिकट पर बुरारे दिल्ली के विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार एनडीए से गठबंधन रहने के कारण उन्हें बुरारे विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर किस्मत आजमाने के लिए सिंबल दिया गया है। इस बार जदयू को दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज एक सीट मिला है, जिसे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शैलेंद्र सिंह को लड़ने के लिए सिंबल दिया है।
विज्ञापन