{"_id":"5d9980a48ebc3e01431c1410","slug":"bihar-13-policemen-suspended-due-to-dereliction-in-duty-in-kishanganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई, एसपी ने दो एएसआई समेत 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई, एसपी ने दो एएसआई समेत 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया
Sun, 06 Oct 2019 11:20 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Bihar Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के किशनगंज में काम में लापरवाही बरतने पर 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों में दो एएसआई एक हवलदार और 10 सिपाही शामिल हैं। दुर्गा पूजा के समय बिहार पुलिस में यह बड़ी कार्रवाई कही जा रही है।
विज्ञापन
किशनगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार आशीष ने बताया कि पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द करने के बावजूद वे ड्यूटी से नदारद दिखें। दुर्गा पूजा को लेकर उनकी छुट्टियां रद्द की गई थी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के अनुसार, एक से लेकर 12 अक्तूबर तक जिले के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। जिले में कानून व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छुट्टियां रद्द होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने आदेश का उल्लंघन किया और ड्यूटी पर नहीं गए। इसलिए पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।