{"_id":"6867a4085cf9f11a1d02514f","slug":"bihar-125-feet-long-only-3-feet-wide-from-the-back-a-unique-house-in-khagaria-caught-everyone-s-attention-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 125 फीट लंबा, पीछे से सिर्फ 3 फीट चौड़ा, खगड़िया में अनोखे मकान ने खींचा सबका ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 125 फीट लंबा, पीछे से सिर्फ 3 फीट चौड़ा, खगड़िया में अनोखे मकान ने खींचा सबका ध्यान
Fri, 04 Jul 2025 03:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 04 Jul 2025 03:21 PM IST
सार
खगड़िया जिले के कुतुबपुर इलाके में एक अनोखे आकार का मकान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।यह मकान स्थानीय व्यवसायी सुनील कुमार ने शौक से बनवाया है।
विज्ञापन
खगड़िया में अनोखी बनावट वाला घर बना चर्चा का विषय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 5, कुतुबपुर में इन दिनों एक अनोखा मकान लोगों की जिज्ञासा और इंटरनेट मीडिया की सुर्खियों का केंद्र बना हुआ है। मकान की असामान्य बनावट और डिजाइन के कारण यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। यह अनोखा घर गिट्टी, बालू और सीमेंट व्यवसाय से जुड़े सुनील कुमार का है। मकान की खास बात यह है कि इसकी लंबाई जहां 125 फीट है, वहीं चौड़ाई सामने से 20 फीट और पीछे से मात्र 3 फीट है। इसकी अनोखी बनावट ने इसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया है।
इस मकान का नक्शा वर्ष 2016 में खगड़िया रांको के इंजीनियर नीरज कुमार ने तैयार किया था। नीरज ने बताया कि जमीन के आकार को देखते हुए उन्होंने विशेष डिज़ाइन तैयार किया, जिसमें उन्हें 10 से 15 दिन का समय लगा। ग्राउंड फ्लोर के निर्माण में ही करीब 5 से 6 महीने लगे और इस दौरान करीब 1200 मजदूरों ने काम किया। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 30 से 35 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसमें 10x12 फीट का बेडरूम, 3x4 फीट का वॉशरूम और 6x7 फीट का किचन बनाया गया है। यह मकान न सिर्फ विशिष्ट डिज़ाइन वाला है, बल्कि हवादार और भूकंपरोधी भी बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 5 लाख महिलाओं को बांटेगी सैनिटरी पैड, कवर पर राहुल गांधी की फोटो
विज्ञापन
शौक से बनवाया गया अनोखा आशियाना
सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने यह मकान किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि शौक से बनवाया है। उन्होंने कहा कि जमीन के आकार को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कुछ अलग और अनोखा करने का सोचा। उनके अनुसार, पूरा परिवार—मां प्रमिला देवी, पत्नी पिंकी देवी और बच्चे—इस मकान में खुशी-खुशी रह रहे हैं। तीन भाइयों में एक सुनील कुमार का आठ सदस्यीय परिवार इसी 'मकान' में सुकून और भाईचारे के साथ रह रहा है। मकान की अनोखी बनावट, मजबूत निर्माण और दिलचस्प डिजाइन ने इसे अब खगड़िया का एक प्रमुख आकर्षण बना दिया है।