फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 1.79 lakh teachers will get jobs from 1st to 12th, new teacher recruitment rules, BPSC, recruitment

Bihar : शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें, एक से 12वीं तक 1.79 लाख टीचर होंगे बहाल; जानिए किस क्लास में कितने पद

Tue, 25 Apr 2023 06:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Apr 2023 06:26 AM IST
सार

हाईस्कूल में टीचर बनने के लिए के लिए B.Ed या M.Ed के साथ STET पास करना होगा। प्राइमरी स्कूल के लिए D.EL.ED के साथ TET या CTET पास होना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर चयन होगा। 

विज्ञापन
Bihar: 1.79 lakh teachers will get jobs from 1st to 12th, new teacher recruitment rules, BPSC, recruitment
नई शिक्षक नियमावली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। बिहार सरकार जल्द ही नई शिक्षक भर्ती नियमावली के तहत क्लास एक से 12वीं तक 1 लाख 78 हजार 967 टीचर बहाल करेगी। शिक्षा विभाग ने टीचर के नए पोस्ट की स्वीकृति के लिए इसे पदवर्ग समिति को भेज दिया। अब समिति से पास होने के बाद बिहार कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी। कैबिनेट से मंजूरी के बाद जिलेवार रोस्टर क्लीयरेंस के लिए भेजा जाएगा। यहां से क्लियर होने के बाद इन रिक्तियों को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजा जाएगा। यानी अब BPSC के आधार पर टीचर बहाली होगी। संभवना है कि इस साल के अंत तक बिहार में टीचर बहाल कर लिए जाएं। 

विज्ञापन


टीचर की नियुक्ति जिला स्तर पर होगी
इधर, शिक्षा विभाग की मानें तो बिहार के सभी जिलों में शिक्षकों के लिए क्लास एक से 5 तक 87, 222 पोस्ट हैं। वहीं क्लास 6 से 8 तक 1745 पोस्ट, क्लास 9 और 10 के लिए 33 हजार पोस्ट खाली हैं। वहीं क्लास 11 और 12 के लिए 57 हजार पद हैं। टीचर के सभी पद सीधी नियुक्ति से भरे जाएंगे। टीचर की नियुक्ति जिला स्तर पर होगी। यह जिला कैडर के शिक्षक होंगे और राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके हर सवाल का जवाब है इस खबर में
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल में टीचर बनने के लिए के लिए B.Ed अनिवार्य
बताया जा रहा है कि प्राइमरी और मिडिल स्कूल के मूल कोटि एवं ग्रेजुएट लेवल के स्कूल टीचर और मिडिल व हाई स्कूल में टीचर का विषयवार अलग-अलग संवर्ग होगा। यह सभी संवर्ग जिला स्तर के होंगे। हाईस्कूल में टीचर बनने के लिए के लिए B.Ed या M.Ed के साथ STET पास करना होगा। प्राइमरी स्कूल के लिए D.EL.ED के साथ TET या CTET पास होना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर चयन होगा। दरअसल, 2006 से पहले नियुक्त नियमित स्थायी शिक्षकों का अलग कैडर था। इसके बाद पंचायत और नगर निकायों के नियोजन इकाइयों से टीचर को नियोजित कर अलग कैडर बनाया गया था। 

शिक्षक बहाली के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष
नई नियमावली के तहत CTET और STET पास अभ्यर्थियों को सीधे शिक्षक बनने का मौका मिलेगा और वह राज्यकर्मी बन जाएंगे। नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी बनने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। नियोजित शिक्षकों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी। नीतीश सरकार ने शिक्षक बहाली के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed