फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah: Some people took police force hostage when they went to raid, molested female police officer

Bihar News: छापेमारी करने गए पुलिस बल को कुछ लोगों ने बनाया बंधक, महिला पुलिस अधिकारी से की छेड़खानी; FIR दर्ज

Tue, 19 Dec 2023 01:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 19 Dec 2023 01:56 PM IST
सार

Police Force Held Hostage: बेतिया में आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी करने पुलिस बल के साथ गईं महिला पुलिस अधिकारी को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bettiah: Some people took police force hostage when they went to raid, molested female police officer
बैरिया थाना, पश्चिम चंपारण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में छापेमारी करने गई एक महिला पुलिस अधिकारी और पुलिस बल को कुछ लोगों ने बंधक बना लिया। साथ ही महिला पुलिस अधिकारी के साथ छेड़खानी की। इस मामले में महिला पुलिस अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। घटना जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लौकरियां गांव में बैरिया थाने की महिला दरोगा छापेमारी करने पुलिस बल के साथ गई हुईं थी। जहां आरोपी के घरवालों ने दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें एक कमरे में बंधक बना लिया। फिर महिला दरोगा के साथ छेड़खानी की और चप्पल से पिटाई भी कर दी। उक्त मामले का खुलासा खुद महिला दरोगा ने थाने में आवेदन देकर किया है और मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला दरोगा की ओर से थाने में दिए आवेदन में बताया गया कि वह दिवा गश्ती के दौरान पुलिस बल के साथ 17 दिसंबर को अपराधी के सत्यापन और उसकी गतिविधियों के बारे में पूछताछ करने लौकरिया गांव गई हुईं थी। इसी दौरान लौकरिया गांव निवासी नितेश राव के घर के पास पहुंचकर महिला दरोगा ने पूछताछ शुरू की। तब तक नितेश राव, ऋतुराज कुमार, झूना सिंह, सोनू कुमार, महादेव राव की पत्नी, रन राव, विश्वनाथ राव की पत्नी, विश्वनाथ राव, महादेव राव, दिनेश राव और बलिस्टर राव ने गोल बंद होकर पुलिस अधिकारी को घेर कर एक घर में ले जाकर बंद कर दिया। साथ ही जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। महिला दरोगा ने बताया कि उसके साथ सोनू कुमार और ऋतुराज ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर छेड़खानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed