फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai Road Accident Innocent child dies after being crushed by a speeding truck

Begusarai Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक के कुचलने से मासूम की मौत, परिजनों ने हाइवे जाम किया

Mon, 08 Jul 2024 12:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 12:28 PM IST
सार

बिहार के बेगूसराय जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों ने एनएन-31 पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Begusarai Road Accident Innocent child dies after being crushed by a speeding truck
मृतक मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में मासूम बच्चे की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत से गुस्साए  परिजनों ने एनएच-31 को घंटों तक जाम रखकर जमकर हंगामा किया। तकरीबन चार घंटे तक एनएच-31 जाम रहने के कारण गाड़ी की लंबी कतार लग गई और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। 

विज्ञापन


वहीं, इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक स्थित एनएच-31 के पास की है। मृतक मासूम बच्चे की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा के रहने वाले करण कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक मासूम बच्चे अपने मां के साथ जा रहा था। तभी मासूम बच्चे सड़क पार कर रहा था। सड़क पार करने के दौरान ही तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम बच्चे को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हालांकि, इस घटना में मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत से गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव को रख कर चार घंटे तक एनएच-31 को जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। वहीं, इस घटना के बाद मटियानी विधायक राजकुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों को मुआवजा के आश्वासन देकर मामला को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बताया है कि सड़क दुर्घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। इस मौत से नाराज परिजनों ने एनएच-31 पर जमकर हंगामा किया था। उन्होंने बताया है कि परिजनों को सरकारी मुआवजा दी जाएगी। फिलहाल, इस घटना के बाद घटना स्थल पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि, इस घटना के बाद ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed