फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   barahiya protest against deputy cm vijay sinha over development issues

Bihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, नगर परिषद सभापति ने लगाए गंभीर आरोप

Sat, 14 Jun 2025 06:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 06:22 PM IST
सार

लखीसराय जिले के बड़हिया नगर में नगर परिषद सभापति डेजी कुमारी के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री नगर परिषद के कार्यों में हस्तक्षेप कर विकास योजनाओं को रोक रहे हैं। 
 

विज्ञापन
barahiya protest against deputy cm vijay sinha over development issues
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़हिया नगर में शुक्रवार को राजनीतिक माहौल उस समय गर्मा गया जब नगर परिषद सभापति डेजी कुमारी के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों ने बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लौहिया चौक पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान सिन्हा का पुतला दहन किया गया और जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने "विजय कुमार सिन्हा घातक हैं" और "बड़हिया के विकास में बाधक हैं" जैसे नारों के साथ अपनी नाराजगी जाहिर की। सभापति डेजी कुमारी ने उपमुख्यमंत्री पर नगर परिषद के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने और विकास कार्यों को रोकने के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिन्हा बार बार कार्यपालक पदाधिकारी पर दबाव बना रहे हैं, जिससे कई जरूरी योजनाएं ठप हो गई हैं। इनमें सड़क निर्माण, जल निकासी, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सेवाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। डेजी कुमारी ने आरोप लगाया कि जनता की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और इसका सीधा असर नगर की जीवनशैली, यातायात और स्वच्छता पर पड़ रहा है। पार्षदों ने राज्य सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि विकास कार्यों में हस्तक्षेप बंद नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधियों की अब खैर नहीं! पटना पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा शुरू, दो थाना क्षेत्रों में मुठभेड़

इस विरोध ने बड़हिया की स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है और प्रशासनिक स्तर पर भी इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि नगर के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों और उच्च नेतृत्व के बीच गहराता मतभेद आगे और बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर सकता है। जनता की नजर अब सरकार की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed