फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bangladesh News : Bangladeshi Hindus reached India Bihar Kishanganj Patagora border BSF alert

Bangladesh News :  बिहार में घुसने के लिए बॉर्डर पर पहुंचे बांग्लादेशी, किशनगंज के पाटागोरा पर बीएसएफ अलर्ट

Thu, 08 Aug 2024 05:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 08 Aug 2024 05:18 PM IST
सार

Bihar : बांग्लादेश में उपद्रवियों ने खासकर हिंदूओं को निशाना बनाया है। उनके घरों और दुकानों को लूट लिया। उनकी हत्या कर रहे हैं।  ऐसे में अपनी जान बचाने के लिए हजारों बांग्लादेशी हिन्दू भारत के बॉर्डर की ओर भाग रहे हैं, जहां बीएसएफ की कड़ी तैनाती है। 

विज्ञापन
Bangladesh News : Bangladeshi Hindus reached India Bihar Kishanganj Patagora border BSF alert
बॉर्डर पर पहुंचे बांग्लादेशी और सीमा पर बीएसएफ। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बांग्लादेश में हुए उपद्रव के बाद भारत सरकार और बिहार पुलिस मुख्यालय ने भारत बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया है, ताकि सीमा पार से कोई उपद्रवी घुसपैठ न कर सके। लेकिन मौजूदा स्थिति में  किशनगंज से सटे बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांग्लादेश की सीमा पर सैकड़ो बांग्लादेशी नागरिक पहुंचकर भारत से शरण मांग रहे हैं। बांग्लादेशी नागरिकों के बॉर्डर पर जमा होने की सूचना मिलते ही  बीएसएफ कमांडेंट अजय शुक्ला, इस्लामपुर थाने के एसपी जेबी थॉमस अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हालत का जायजा लिया। उन्होंने बीएसफ के सहयोग से सभी नागरिकों को वापस उनके गांव भेज दिया है।

विज्ञापन


जान बचाने के लिए बॉर्डर पर पहुंचे बांग्लादेशी 
 बीते कई दिनों से बांग्लादेश में हिंसा का माहौल था। उपद्रव और हिंसा के भय से बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी हिन्दू देश छोड़ने की कोशिशों में लगे हुए है, ताकि उनके जान-माल की रक्षा हो सके। उनका कहना है कि उपद्रवी मुख्यरूप से हिन्दू परिवार पर ही हमला कर रहे हैं। इसलिए अपनी जान बचाने के लिए बॉर्डर पर बिहार के रास्ते भारत में प्रवेश करने की मांग कर रहे हैं। इस क्रम में सीमा सुरक्षा बल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर के अधीनस्थ दो बीओपी पर घुसपैठ करने की कोशिश की गई, जहां अधिकारियो और जवानों द्वारा समझा-बुझा कर सभी को वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 

Bangladesh News : Bangladeshi Hindus reached India Bihar Kishanganj Patagora border BSF alert
सुरक्षा में लगे बीएसएफ के जवान और अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सीमा पर बीएसएफ की निगरानी सख्त 
बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि  स्थिति को देखते हुए सभी बीओपी पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे सख्त निगरानी का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि  बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल नजर बनाए रखने और क्षेत्र में सभी व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सेना स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं और किसी भी घटनाक्रम का जवाब देने के लिए  पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed