फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Baba Bageshwar: Hanumant story of Baba Bageshwar in Gopalganj: Dhirendra Shastri, poverty, Bihar news

Baba Bageshwar: अचानक भावुक हो गए बाबा धीरेंद्र शास्त्री, कहा- बेइज्जती के डर से परिवार वाले ऐसा करते थे

Sat, 08 Mar 2025 08:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Mar 2025 08:47 AM IST
सार

Bihar News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह दुनिया बड़ी विचित्र है। इस दुनिया में इज्जत वही पाता है, जो अमीर हो, फेमस हो या नेता हो मंचों पर भी वही चढ़ते हैं, जो अमीर होते हैं। गरीब तो सिर्फ ताली बजाते हैं।

विज्ञापन
Baba Bageshwar: Hanumant story of Baba Bageshwar in Gopalganj: Dhirendra Shastri, poverty, Bihar news
पंडित धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड की हुस्सेपुर पंचायत के रामनगर गांव स्थित राम जानकी मठ परिसर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हनुमंत कथा में शनिवार को दिव्य दरबार लगेगा। रामनगर स्थित राम-जानकी मठ में दिव्य दरबार को लेकर यूपी-बिहार के अलावा नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। शुक्रवार की रात में कथा स्थल पर ही काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री रामनगर में हनुमंत कथा के दौरान अपने बचपन के संघर्षों को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा, जब मैं छोटा था और हमारे परिवार में शादियां होती थीं, तो पिताजी का नाम शादी कार्ड पर इसलिए नहीं छपवाते थे, क्योंकि उन्हें डर था कि फटे कपड़े पहनकर जाने से उनकी इज्जत खराब हो जाएगी। लेकिन मां हमेशा कहा करती थी, कभी भी भगवान की शरण मत छोड़ना, तुम्हारे दिन जरूर बदलेंगे।

विज्ञापन


बागेश्वर धाम वाले बाबा ने कहा, अमीरों के हजारों गुरू होते हैं, लेकिन गरीबों का भगवान होता है। धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा के दौरान भावुक होकर अपने भक्तों से कहा, बिहार के लोग हमारी आत्मा हैं। हम चाहते हैं कि आपकी जिंदगी में रामजी की कृपा ऐसी हो कि आपकी जिंदगी में भी बहार आ जाए। उन्होंने दोहा कहा, मुझे कौन पूछता था, तेरी बंदगी से पहले, मैं खुद को ढूंढता था इस जिंदगी से पहले।
विज्ञापन


गरीब का बस एक भगवान होता है
साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, यह दुनिया बड़ी विचित्र है। इस दुनिया में इज्जत वही पाता है, जो अमीर हो, फेमस हो या नेता हो मंचों पर भी वही चढ़ते हैं, जो अमीर होते हैं। गरीब तो सिर्फ ताली बजाते हैं। गरीबों को कोई नहीं पूछता। मिलने-मिलाने और फोटो भी उन्हीं का खिंचता है, जो बड़े होते हैं। गाड़ी में वही बैठते हैं, जो बड़े होते हैं। उन्होंने कहा, हमने बचपन में यह सब अपनी आंखों से देखा है। इसलिए गरीब का बस एक भगवान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार भावुक दिखे पंडित धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि छोटे से गांव में दीनहीनता में जन्मे एक साधारण व्यक्ति को अगर रामजी अपनी कृपा से बोलने लायक बना सकते हैं, तो आप लोगों को भी भगवान के चरण पकड़ लेनी चाहिए। आपकी जिंदगी में भी चार चांद लग जाएंगे। यह तीसरी हनुमंत कथा है, जो धीरेंद्र शास्त्री ने बिहार में कर रहें है, लेकिन पहली बार गोपालगंज के मंच से उन्होंने हनुमंत कथा के दौरान अपनी आंखों में आंसू लिए और भावुक होकर अपने बचपन की उन सच्चाईयों को भक्तों के बीच साझा किया, जो उन्होंने दिल में संजोकर रखी थीं। हनुमंत कथा में अब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने शुरू हो गई है। प्रशासन भी अलर्ट मोड में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें है। उम्मीद है कि शनिवार को 10 बजे से लगने वाले दिव्य दरबार में अधिक श्रद्धालु पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed