फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Auto driver's body found hanging from litchi tree in Muzaffarpur's Siho

Muzaffarpur: सीहो में संदिग्ध परिस्थिति में ऑटो चालक की मौत, लीची के पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 08 Jun 2023 02:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 08 Jun 2023 02:12 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र स्थित सिहो में पेड़ से लटका मिला युवक का शव। युवक ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

विज्ञापन
Auto driver's body found hanging from litchi tree in Muzaffarpur's Siho
रंजीत कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र स्थित सिहो में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर से कुछ दूर पेड़ से लटका मिला। घटना की खबर होते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना सकरा थाना की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई। वे मूल रूप से सकरा स्थित सीहो के रहने वाले थे।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच हुआ है। बताया गया कि मृतक ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी प्रियंका कुमारी मुजफ्फरपुर कोर्ट में वकालत करती है।
विज्ञापन


मामले में सकरा थाना पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीहो चौक के पास स्थित एक लीची के पेड़ से युवक का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की गई। साथ ही परिजनों को समझा-बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed