{"_id":"64784c794df614b8180ed9f7","slug":"aurangabad-news-auto-carrying-dancers-for-wedding-ceremony-collided-with-tree-one-dancer-died-three-injured-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aurangabad News: शादी समारोह के लिए डांसर्स को ले जा रही ऑटो पेड़ से टकराई, एक नर्तकी की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aurangabad News: शादी समारोह के लिए डांसर्स को ले जा रही ऑटो पेड़ से टकराई, एक नर्तकी की मौत, तीन घायल
Thu, 01 Jun 2023 01:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:15 PM IST
सार
बिहार के औरंगाबाद जिले में एक नर्तकी की मौत हो गई। दरअसल, नर्तकी शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में नर्तकी का ऑटो पेड़ से टकरा गया। इस दौरान एक नर्तकी की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं।
विज्ञापन
एक नर्तकी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद-पचरूखिया पथ पर औरंगाबाद सदर प्रखंड में फेसर थाना क्षेत्र के उन्थू लॉक एवं हरनाही गांव के बीच बुधवार देर रात अज्ञात वाहन द्वारा चकमा दिए जाने से एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर से ऑटो पर सवार एक नर्तकी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन नर्तकियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में घायल नर्तकियों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। मृत नर्तकी की पहचान औरंगाबाद शहर के मदरसा रोड स्थित गंज मोहल्ले के मो. तस्लीम की पुत्री रेशमा खातून उर्फ खुशबू के रूप में की गई है। वहीं, घायल नर्तकियों में इसी मुहल्ले की आरती देवी, प्रीति कुमारी और कलावती देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही फेसर थाना की पुलिस और जदयू के जिला सचिव मो. इमरान आजाद घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एंबुलेंस को बुलाकर स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। हालांकि, हादसे के बाद ऑटो चालक सुरेंद्र पासवान फरार हो गया।
विज्ञापन
जदयू नेता ने बताया कि शहर के गंज मोहल्ले से चारो नर्तकियां ऑटो रिजर्व कर फेसर थाना क्षेत्र के देवकी कला में आयोजित एक शादी समारोह में डांस प्रोग्राम करने जा रही थी। इसी दौरान उन्थु नहर लॉक और हरनाही के बीच एक अज्ञात वाहन द्वारा चकमा दिए जाने से ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में एक नर्तकी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नर्तकियां गंभीर रूप से घायल हो गई। फेसर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मृत नर्तकी का शव गुरुवार सुबह परिजनों को सौंप दिया है। मृत नर्तकी के परिवार में मातम पसरा है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।