{"_id":"63fdaa541e107a0b83094ecb","slug":"aurangabad-many-people-injured-in-aurangabad-auto-overturn-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aurangabad: ट्रक ने दिया चकमा, ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन महिलाएं समेत 10 से अधिक लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aurangabad: ट्रक ने दिया चकमा, ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन महिलाएं समेत 10 से अधिक लोग घायल
Tue, 28 Feb 2023 12:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:46 PM IST
सार
बिहार के औरंगाबाद जिले में अनियंत्रित ऑटो पलट जाने से तीन महिला समेत नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में जाता हुआ घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे-19 जीटी रोड पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में रतनुआ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार को करीब दस बजे यात्रियों से भरे ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से वाहन पर सवार दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं, छह मजदूर और अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। अस्पताल में इलाज के बाद घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। भेड़िया कनबेहरी गांव से ऑटो यात्रियों को लेकर औरंगाबाद आ रहा था। इसी दौरान एक ट्रक द्वारा चकमा दिए जाने से ऑटो अनियंत्रित हो गया और चालक द्वारा नियंत्रण खो दिए जाने से वाहन सड़क के चाट में पलट गया, जिससे वाहन में सवार दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायल भेड़िया कनबेहरी गांव के निवासी हैं। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जप्त कर लिया है। औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के बाद सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन