{"_id":"668bc517b133660e93085956","slug":"aurangabad-due-to-family-discord-woman-committed-suicide-by-jumping-into-a-canal-police-started-investigating-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aurangabad News: पारिवारिक कलह के चलते महिला ने नहर में कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aurangabad News: पारिवारिक कलह के चलते महिला ने नहर में कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 08 Jul 2024 04:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:23 PM IST
सार
बिहार के औरंगाबाद जिले में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते नहर में कूदकर जान दे दी। घटना फेसर थाना एरिया की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरंगाबाद जिले में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना फेसर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की है। मृतका की पहचान आलमपुर निवासी गुड्डू यादव उर्फ गोरा यादव की पत्नी संगीता देवी (32) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों ने बताया कि संगीता को छोटी-छोटी बात को लेकर सास, ससुर और देवर द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। इसी से तंग आकर महिला ने सोमवार को नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की तलाश तेज कर दी है। लेकिन अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा है।
विज्ञापन