{"_id":"586b4efc4f1c1b0b52159052","slug":"arvind-kejriwal-meet-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश से मिले केजरीवाल, पटना साहिब में मत्था भी टेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश से मिले केजरीवाल, पटना साहिब में मत्था भी टेका
अमर उजाला ब्यूरो / पटना
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Nitish twitter handle
आम आदमी पार्टी संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पटना पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इससे पहले केजरीवाल पटना साहिब पहुंचे । जहां तख्त श्री हरमंदिर साहिब में उन्होंने मत्था टेका। बाद में केजरीवाल ने बाल लीला गुरुद्वारे का भी दर्शन किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार केजरीवाल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर दो बजे के करीब पटना पहुंचे। इसके बाद वो सीधे पटना साहिब रवाना हो गए। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें उपहार स्वरूप सरोपा भेंट किया गया।
विज्ञापन