फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Arson on NH-327E after death of BJP Panchayat President who was injured in land dispute in Supaul; heavy jam

Bihar: सुपौल में जमीन विवाद में घायल BJP पंचायत अध्यक्ष की मौत पर बवाल; NH-327E पर आगजनी, महाजाम में फंसे लोग

Sat, 27 May 2023 02:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 May 2023 02:40 PM IST
सार

Bihar: मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद में राजेश मंडल से पड़ोसी बद्री मंडल और उसके परिवार के लोगों ने बेरहमी से मारपीट की थी। उस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके बाद पटना के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Arson on NH-327E after death of BJP Panchayat President who was injured in land dispute in Supaul; heavy jam
गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच327ई को किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा नवटोल गांव में अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर परिजनों ने शनिवार सुबह जमकर बवाल किया। यहां परिजनों ने बजरंगबली मंदिर के पास एनएच-327ई को जाम कर बीच सड़क पर ही टायर जलाकर घंटों नारेबाजी की। जाम हटाने पहुंचे अधिकारी और पुलिस बल को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन लोग जाम हटाने को तैयार नहीं थे। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर महाजाम लगा रहा। दरअसल, 21 मई को जमीन विवाद में मारपीट की घटना में व्यक्ति घायल हो गया था। उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पांच धुर की जमीन विवाद में राजेश मंडल से पड़ोसी बद्री मंडल और उसके परिवार के लोगों ने बेरहमी से मारपीट की थी। उस हमले में राजेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बाहर रेफर कर दिया गया। इस बीच इलाज के दौरान ही पटना में राजेश मंडल की मौत हो गई।
विज्ञापन



एनएच327ई पर शव के साथ प्रदर्शन करते परिजन

बताया जा रहा है कि मृतक राजेश मंडल भाजपा के पंचायत अध्यक्ष भी था। राजेश मंडल पिछले चुनाव में मुखिया पद का प्रत्याशी भी रह चुका था। शव जैसे ही घर पहुंचा परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साए परिजनों ने शव को थुमहा बाजार में एनएच327ई पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। वे प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आक्रोश का जाहिर किया। वहीं, सड़क जाम के कारण घंटों आवाजाही बाधित रही।


सड़क जाम की सूचना पर सीओ रविंद्र चौपाल और थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को आश्वासन दिया। मृतक के छह बच्चे भी हैं, जिनमें पांच बेटियां और एक बेटा है। राजेश की मौत के बाद परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed